Top Agra News of the Day 04th November 2019, एक्‍सप्रेस वे पर हादसा, चलतेे कैंटर में आग, हेल्‍थ इमरजेंसी जैसे हालात

आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेस वे पर हादसे का शिकार हुई बस। यमुना एण्क्‍सप्रेस वे पर दौड़ता कैंटर आग में राख। आगरा में प्रदूषण से हाल बेहाल।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 04 Nov 2019 07:13 PM (IST) Updated:Mon, 04 Nov 2019 07:13 PM (IST)
Top Agra News of the Day 04th November 2019, एक्‍सप्रेस वे पर हादसा, चलतेे कैंटर में आग, हेल्‍थ इमरजेंसी जैसे हालात
Top Agra News of the Day 04th November 2019, एक्‍सप्रेस वे पर हादसा, चलतेे कैंटर में आग, हेल्‍थ इमरजेंसी जैसे हालात

आगरा, जेएनएन। ब्रजमंडल में सोमवार, चार नवंबर 2019 की शाम तक के प्रमुख समाचारों पर आइए डालते हैं एक नजर-

लखनऊ एक्‍सप्रेसवे पर दुर्घटना, तीन दर्जन घायल

आगरा लखनऊ एक्‍सप्रेस वे पर रविवार देर रात बस हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में तीन दर्जन लोग घायल हुए हैं। हादसा करीब रात दो बजे फीरोजाबाद जिले के मटसेना थाना क्षेत्र में हुआ। जालौन से गुरुग्राम जा रही स्लीपर कोच बस आगे चल रहे ट्रक में जा टकराई। घायलाेें को रात में शिकोहाबाद लाया गया, इनमें से दो की हालत गंभीर है। बाकी घायलों को रात में ही छुट्टी दे दी गई। ड्राइवर को झपकी लगने के चलते हादसा होने की आशंका है।

दौड़ते कैंटर में लगी भीषण आग

यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार शाम आगरा से नोएडा की ओर जा रहे कैंटर में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। अंदर आग की लपटें उठते देख चालक और क्लीनर जान बचाने को खिड़की खोलकर कूद गए। सूचना पर पुलिस और दमकल लेकर पहुंचे कर्मचारियों ने आग को काबू में किया, लेकिन तब तक कैंटर की केबिन जलकर खाक हो गया था। कैंटर में आग लगने के दौरान एक्‍सप्रेस वे पर यातायात थम गया। आग बुझने के बाद ही आवागमन सुचारू हो सका।

ताजनगरी में हेल्‍थ इमरजेंसी

राजधानी दिल्‍ली ही नहीं बल्कि ताजनगरी में भी हेल्‍थ इमरजेंसी जैसे हालात हैं। लगातार एक सप्‍ताह हो गया और धुंध साफ होने का नाम नहीं ले रही है। अस्थमा और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) के मरीजों से सुबह और शाम को घर से बाहर निकलने से मना किया जा रहा है। सांस संबंधी बीमारी से पीडि़त बच्चे और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा खतरा है। जहरीली गैस और अति सूक्ष्‍म कणों से अस्थमा और सीओपीडी के मरीजों की सांस की नलिकाओं में सूजन बढ़ रही है। इससे सांस उखडऩे के बाद अटैक पड़ रहा है।  

chat bot
आपका साथी