Agra: मुठभेड़ में तीन बदमाश दबोचे, महिला का अपहरण कर मांगी थी 50 लाख की फिरौती

Agra News जलकल विभाग की महिला कर्मचारी का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले बदमाशों से गुरुवार सुबह पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। बदमाशों ने उनकी पुत्री को फ़ोन कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Thu, 23 Mar 2023 02:13 PM (IST) Updated:Thu, 23 Mar 2023 02:13 PM (IST)
Agra: मुठभेड़ में तीन बदमाश दबोचे, महिला का अपहरण कर मांगी थी 50 लाख की फिरौती
Agra: मुठभेड़ में तीन बदमाश दबोचे, महिला का अपहरण कर मांगी थी 50 लाख की फिरौती : जागरण

आगरा, जागरण संवाददाता: ट्रांस यमुना कालोनी से तीन दिन पहले जलकल विभाग में महिला कर्मचारी का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले बदमाशों से गुरुवार सुबह पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया।

घटना 20 मार्च की है। नारायच निवासी मालती देवी जलकल विभाग में लिपिक हैं। वह पति की जगह मृतक आश्रित में लगी हैं। सोमवार की दोपहर उन्हें परिचित ने फोन किया। बताया कि उनका ई-रिक्शा पलट गया है। दुर्घटना में चालक घायल हो गया है। उसे कार्यालय से रायल कट पर बुलाया। वहां पर पहले से मौजूद बदमाशों ने मालती देवी को वैन में बैठा लिया था। पुत्री को फ़ोन कर 50 लाख रुपये फिरौती मांगी थी।

कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल

गुरुवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे फाउंड्री नगर क्षेत्र में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश साहिल पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने साहिल और उसके दो साथियों संजीव चौधरी व मयंक को गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी