ताजमहल के यलो जोन में मजबूत होगा सुरक्षा घेरा, दुरुस्त कराए जा रहे सीसीटीवी कैमरे

पुलिस लाइन में ताजमहल के सुरक्षा इंतजामों को लेकर अधिकारियों की हुई बैठक। आइजी रेंज डीआइजी ताज सुरक्षा एसएसपी एसपी सिटी आइबी के अधिकारियों ने परखे इंतजाम। बीते दिनों ताजमहल पर हुए विवादों को देखते हुए हो रही कवायद।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 26 May 2022 08:30 AM (IST) Updated:Thu, 26 May 2022 08:30 AM (IST)
ताजमहल के यलो जोन में मजबूत होगा सुरक्षा घेरा, दुरुस्त कराए जा रहे सीसीटीवी कैमरे
ताजमहल के यलो जोन में लगे कैमरे सही कराने के आदेश हुए हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजमहल के यलो जोन में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त किया जाएगा। जिससे कि यलो जाेन में होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा सके। इसके साथ ही ताज की सुरक्षा से संबंधित उपकरणों को खरीदने के लिए पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई।

पुलिस लाइन में बुधवार को ताज की सुरक्षा की समीक्षा को लेकर नियमित बैठक हुई। जिसमें आइबी के डिप्टी डायरेक्टर, आइजी रेंज नचिकेता झा, डीआइजी सिक्योरिटी विनोद कुमार, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी सिटी विकास कुमार, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कमांडेंट राहुल यादव समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे।

बैठक में ताज की पश्चिमी गेट पार्किंग, पूर्ची गेट पार्किंग समेत यलो जोन में आने वाले क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करने की बात उठी। यलो जाेन में लगे कुछ कैमरे काम नहीं कर रहे हैं। अधिकारियों ने इन कैमरों को जल्द सही कराने की कहा।

वहीं ताज की सुरक्षा को और पुख्ता करने को लेकर भी बात हुई। ताज की सुरक्षा को अभेद बनाने के लिए पूर्व में कई सुरक्षा उपकरणों का प्रस्ताव भेजा गया था। समीक्षा बैठक में इन उपकरणों की शीघ्र खरीदकर उपलब्ध कराने की कहा गया।  

chat bot
आपका साथी