Sanitization in Agra: आगरा में युद्धस्तर पर सैनिटाइजेशन, हर दिन पहुंचती हैं 30 शिकायतें

Sanitization in Agra गली से लेकर रोड तक को नगर निगम प्रशासन करा रहा है सैनिटाइज। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की भी ली जा रही है मदद। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लगातार घोषणाएं कराई जा रही हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Mon, 26 Apr 2021 01:23 PM (IST) Updated:Mon, 26 Apr 2021 01:23 PM (IST)
Sanitization in Agra: आगरा में युद्धस्तर पर सैनिटाइजेशन, हर दिन पहुंचती हैं 30 शिकायतें
आगरा के बाजार को सैनिटाइज करता नगर निगम का टैंकर ।

आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना से बचाव आसान है। बिना मास्क के घर से बाहर न निकलें। हमेशा दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करें और नियमित अंतराल में साबुन से हाथों को धुलते रहें। इन सब के बीच नगर निगम प्रशासन गली से लेकर रोड तक को सैनिटाइज करा रहा है। इसके लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की भी मदद ली जा रही है। यह कार्य सुबह से शुरू हो जाता है तो रात तक चलता है।

कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर आगरा में तेजी से उछाल आया है। नगर निगम में सैनिटाइजेशन न होने को लेकर हर दिन तीस के आसपास शिकायतें पहुंचती हैं। इन शिकायतों की सूची तैयार की जाती है और फिर संबंधित वार्ड के कर्मचारियों को पास भेज दी जाती है। नोडल अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि हर दिन 50 से अधिक वाहनों का प्रयोग किया जा रहा है।

बाजार से लेकर सरकारी कार्यालय हैं शामिल 

नगर निगम प्रशासन की प्राथमिकता है कि सबसे पहले बाजारों से लेकर सार्वजिनक स्थलों को सैनिटाइज कराया जाए। इसमें प्रमुख रूप से दीवानी, संजय प्लेस, रावतपाड़ा, सुभाष बाजार, राजा की मंडी, कलक्ट्रेट, कमिश्नरी, विकास भवन, तहसील सदर शामिल हैं।

लोगों को किया जा रहा है जागरूक 

नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। लोगोें से मास्क लगाने की अपील की जा रही है। जोनल सेनेटरी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लगातार घोषणाएं कराई जा रही हैं। साथ ही लोगों से अनुरोध किया जा रहा है कि वह सार्वजनिक स्थल पर न थूंके। 

chat bot
आपका साथी