आगरा में थमे सिटी बस के पहिये, जानिये क्यों परेशान हैं लोग

22 दिन की ड्यूटी के बदले प्रोत्साहन राशि न मिलने पर आगरा- मथुरा सिटी बस ट्रांसपोर्ट के संविदा चालक और परिचालकों ने की हड़ताल।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 02:58 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 02:58 PM (IST)
आगरा में थमे सिटी बस के पहिये, जानिये क्यों परेशान हैं लोग
आगरा में थमे सिटी बस के पहिये, जानिये क्यों परेशान हैं लोग

आगरा [जागरण संवाददाता]: गुरुवार की सुबह से आगरा शहर में सिटी बस के पहिये थम गए। शहर के हृदय मार्ग एमजी रोड पर बसों का इंतजार करने वाले लोगों की लंबी कतारें लग गईं। सिटी बसों के पहिये थमने से ऑटो और ई रिक्शावालों ने भी किराये के दाम दोगुने कर दिए, इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल आगरा- मथुरा सिटी बस ट्रांसपोर्ट के संविदा चालक और परिचालकों ने गुरुवार को हड़ताल कर दी। इनकी मांग है कि 22 दिन की ड्यूटी करने पर इस बार प्रोत्साहन राशि नहीं दी गई। जबकि लखनऊ तक में प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इस बाबत विभाग के अधिकारियों को कहना है कि यहां के नियमानुसार आय के आधार पर प्रोत्साहन राशि दी जाती है। विभाग के इसी नियम के विरोध में करीब 200 संविदा चालक और परिचालक हड़ताल पर चले गए हैं।

ऑटो पहले से बंद अब बस भी नहीं चल रही

शहर में 170 सिटी बस संचालित हैं। शहर के मुख्य मार्ग एमजी रोड पर पहले से ही ऑटो प्रतिबंधित हैं। दूसरे मार्गों पर जो चल रहे हैं सिटी बस की हड़ताल के चलते उन्होंने भी अपना किराया दोगुना कर दिया है। यहां तक कि ई रिक्शावालों ने भी अपने किराये में बढ़ोत्तरी कर दी है। इससे आम जनता को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में लोग सड़क पर निकलने वाले वाहन चालकों से लिफ्ट मांग कर काम चला रहे हैं।  

chat bot
आपका साथी