राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फार यूनिटी का आयोजन

ुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Nov 2020 06:30 AM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 06:30 AM (IST)
राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फार यूनिटी का आयोजन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फार यूनिटी का आयोजन

आगरा, जागरण संवाददाता। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती को रन फार यूनिटी के द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर शनिवार को थानों में शपथ दिलाई गयी।

सरदार वल्लभ भाई पटेल के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वहीं पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। रन फार यूनिटी के लिए एडीजी अजय आनंद ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों ने भाग लिया। इसके अलावा पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।

chat bot
आपका साथी