Home Decor: सिकुड़ते घरों को हरियाली की ताजा हवा दे रहीं हरी भरी बालकनियां, पढ़ें होम डेकोर का नया ट्रेंड

Home Decor हैंगिंग गमलों से लोग सजा रहे फ्लैट की बालकनी। कम कीमत और आकर्षक रंग कर रहे प्रभावित। साथ ही छोटे घर में गार्डनिंग का भी शाैक हो रहा है पूरा। रंग बिरंगे प्लास्टिक के गमले बने हैं पहली पसंद।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Thu, 04 Feb 2021 09:39 AM (IST) Updated:Thu, 04 Feb 2021 09:39 AM (IST)
Home Decor: सिकुड़ते घरों को हरियाली की ताजा हवा दे रहीं हरी भरी बालकनियां, पढ़ें होम डेकोर का नया ट्रेंड
घर की बालकनी को सजाने के लिए रंग बिरंगे प्लास्टिक के गमले बने हैं पहली पसंद।

अगारा, जागरण संवाददाता। अब शहरों में कच्ची जगह घरों में बहुत कम बची है। पुराने घरों में जरूर अभी भी गार्डन दिख जाते हैं, लेकिन तेजी से बढ़े फ्लैट कल्चर ने पेड़-पौधों के बीच बैठकर चाय पीने का मजा खत्म कर दिया है। ऐसे में अब लोगों ने अपने घरों की बालकनियों को ही गार्डन में बदल लिया है। इसमें उनकी मदद हैंगिग गमले बहुत कर रहे हैं। इन गमलों में हैंडिल बना होता है, जो बालकनी की रेलिंग में लटक जाते हैं।

कई रंगों में हैं उपलब्ध

यह गमले शहर की नर्सरियों में कई रंगों में उपलब्ध हैैं। साइज के हिसाब से ही कीमतें भी हैैं। जैसे आठ इंच वाले गमले की कीमत 30 रुपये तो 12 इंच वाले गमले की कीमत 60 रुपये है। इससे बड़े साइज के गमले 200 से 250 के बीच में है। हैैंगिग गमलों की कीमत 50 से 80 रुपये के बीच में है। आवास विकास में नर्सरी संचालक मनोज बताते हैं कि हमारे पास हम सीमेंट से ज्यादा प्लास्टिक के गमले ज्यादा बिक रहे हैं। हैंगिग गमलों की डिमांड ज्यादा है। सिकंदरा में नर्सरी चलाने वाले राघव ने बताया कि इस क्षेत्र में फ्लैट ज्यादा हैं। इसलिए हमारे एरिया में लोग बालकनी में पौधे लगाते हैं। बालकनी की रेलिंग में हैंगिग गमले ही सुविधाजनक रहते हैं। लाल-नीले और पीले रंग के गमलों की मांग ज्यादा रहती है।

सीमेंट के गमले हैं महंगे

सीमेंट और प्लास्टिक के गमलों की कीमतों में भी काफी अंतर है। इसी वजह से लोग अब प्लास्टिक के गमलों को ज्यादा पसंद कर रहे हैैं। सीमेंट के 12 इंच के गमले की कीमत 100 रुपये से ज्यादा है,वहीं प्लास्टिक का गमला 60 रुपये में मिल रहा है। साथ ही साथ सीमेंट के गमलों का रख-रखाव भी ज्यादा होता है। हल्की सी चोट में ही इनके टूटने का डर होता है,जबकि प्लास्टिक के गमले रफ-टफ होते हैं।  

chat bot
आपका साथी