गढ़वाल हीरोज ने रांची एफसी को 6-2 से हराया

जागरण संवाददाता, आगरा: एकलव्य स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में चल रही अखिल भारतीय आमंत्रण पुरुष फुटबाल प्रतिय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Feb 2017 07:56 PM (IST) Updated:Sun, 26 Feb 2017 07:56 PM (IST)
गढ़वाल हीरोज ने रांची एफसी को 6-2 से हराया
गढ़वाल हीरोज ने रांची एफसी को 6-2 से हराया

जागरण संवाददाता, आगरा: एकलव्य स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में चल रही अखिल भारतीय आमंत्रण पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता में गढ़वाल हीरोज ने रांची एफसी को 6-2 से हराया। हीरोज के एन. चा‌र्ल्स ने मैच में शानदार चार गोल दागे। प्रतियोगिता में गोल करने वाले खिलाड़ियों में वह शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

स्टेडियम में गढ़वाल हीरोज, नई दिल्ली और रांची एफसी के बीच मैच रविवार दोपहर तीन बजे से शुरू हुआ। सातवें मिनट में ही रांची एफसी के संजय नायक ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। रांची के खिलाड़ी अभी ठीक से इसका जश्न भी नहीं मना सके थे कि गढ़वाल हीरोज के एन. चा‌र्ल्स ने नवें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। चा‌र्ल्स ने 16वें मिनट में दूसरा गोल कर अपनी टीम को 2-1 से बढ़त दिला दी। पहले हाफ में गढ़वाल हीरोज की यह बढ़त कायम रही। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। 52वें मिनट में गढ़वाल हीरोज के धीरज ने गोल कर टीम को 3-1 से बढ़त दिला दी। अंतिम 10 मिनट में मैच में चार गोल हुए। 81वें मिनट में गढ़वाल हीरोज के एजी डीमेलेंजे ने गोल किया। इससे गढ़वाल हीरोज 4-1 से आगे हो गई। इसके बाद चा‌र्ल्स ने एक बार फिर जादू दिखाते हुए 84वें व 86वें मिनट में गोल दागे। 88वें मिनट में रांची एफसी के वासुदेव ने गोल कर हार के अंतर को कम किया। टूर्नामेंट में हैट्रिक बनाने वाले चा‌र्ल्स दूसरे खिलाड़ी बने। पहली हैट्रिक शनिवार को हुए मैच में उप्र के बल्लू वर्मा ने मध्य प्रदेश के खिलाफ हैट्रिक बनाई थी। प्रतियोगिता में चार गोल कर एन. चा‌र्ल्स शीर्ष स्कोरर बन गए हैं। चा‌र्ल्स को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गजल गायक सुधीर नारायन ने दिया।

प्रतियोगिता के संयोजक और जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष बिल्लू चौहान ने बताया कि सोमवार को सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। पहला सेमीफाइनल दोपहर 12:30 बजे से गढ़वाल हीरोज, नई दिल्ली व आरसीएफ कपूरथला और दूसरा दोपहर 2:30 बजे से उप्र इलेविन व एयर इंडिया, मुंबई के बीच होगा।

यह रहे मौजूद

प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक मेहराज खान, अजीत सिंह, डॉ. हरीसिंह यादव, शशांक पालीवाल, कैप्टन नितिन मल्होत्रा, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अजय कुमार सेठी, एसएस चौहान, गुलाब सिंह, अरविंद यादव, राहुल चोपड़ा, अमिताभ गौतम, मनोज कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी