बाह को जिला बनाने के लिए पोस्टकार्ड अभियान

टीम भारतीय और दहेज निवारण संस्था भी चला रही हैं मुहिम लखनऊ तक निकाली जा चुकी है रैली

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 06:30 AM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 06:30 AM (IST)
बाह को जिला बनाने के लिए पोस्टकार्ड अभियान
बाह को जिला बनाने के लिए पोस्टकार्ड अभियान

जागरण टीम, आगरा। ग्रीन कैंप संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बाह को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को क्षेत्र में पोस्टकार्ड अभियान चलाया। बाजार के व्यापारियों व यहां खरीदारी करने आने वाले लोगों से पोस्टकार्ड लिखवाए गए। संस्था के सदस्यों ने गांव-गांव व गली-मुहल्लों में जाकर आंदोलन को तेज करने की बात कही। इस मौके पर राजकमल, मोनू, सनी कुमार, अंशु, कप्तान सिंह, मनोज, सुशील, शिवनंदन, ध्रुव तोमर आदि मौजूद रहे। बाह को जिला बनाने की मांग को लेकर टीम भारतीय भी अभियान चला रही है। टीम के प्रमुख घनश्याम भारतीय हस्ताक्षर व पोस्टकार्ड अभियान चला चुके हैं। दहेज निवारण संस्था भी शांतिपूर्ण धरना व बटेश्वर से लखनऊ तक रैली निकाल चुकी है। मिशन प्रेरणा के तहत हुई शिक्षकों की कार्यशाला

जागरण टीम, आगरा। फतेहपुर सीकरी के रसूलपुर के परिषदीय विद्यालय में मिशन प्रेरणा के तहत संकुलस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मोहन सिंह चाहर ने की। कार्यशाला में रैनू मलिक व रैनू द्वारा प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा तालिका और प्रेरणा सूची के व्याख्यान, उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं से दीक्षा एप रीड, ई-पाठषाला एप की डाउनलोड स्थिति जाची गई। शैक्षित नवाचार हस्तपुस्तिकाओं के परिचय के उपयोग पर चर्चा की गई। कक्षा एक से आठ तक पढ़ाई में होने वाली मुश्किल पर भी चर्चा हुई। भावना सिंह ने शिक्षक संग्रह से आदर्श पाठ्य योजना पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में एआरपी निरा शर्मा, कुसुम वर्मा, हरेंद्र इंदौलिया आदि ने मिशन प्रेरणा को सफल बनाने का आह्वान किया। संचालन लाखन सिंह और भूपाल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। फरवरी में राशन की दुकान पर मक्का भी मिलेगा

जागरण टीम, आगरा। फरवरी में राशन की दुकानों पर प्रति यूनिट एक किलोग्राम मक्का का वितरण किया जाएगा। पूर्ति निरीक्षक रमाकात सिंह ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को 15 किलोग्राम गेहूं, 15 किलोग्राम चावल और पांच किलोग्राम मक्का दिया जाएगा। वहीं एपीएल कार्ड धारकों को प्रति यूनिट दो किलोग्राम गेहूं, दो किलोग्राम चावल और एक किलो मक्का मिलेगा। पिनाहट पुलिस ने कराया गोवंश का अंतिम संस्कार

जागरण टीम, आगरा। पिनाहट के नगला दलेल में मृत मिले गोवंश का एसओ अमित कुमार ने पुलिस बल के साथ मंगलवार सुबह अंतिम संस्कार कराया। पशु चिकित्सक ने बताया कि गोवंश के पैर में घाव हो गया था। इससे उसकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी