Love Jihad Case: आगरा में लव जिहाद के आरोपित की गिरफ्तारी को फेसबुक दोस्तों पर नजर रख रही पुलिस

Love Jihad Case शाहगंज क्षेत्र से 27 जनवरी की रात को युवती को अगवा करने का है आरोपित। पुलिस ने आरोपित सलमान को शरण देने वाले जीजा को भेजा जेल भूमिगत हुए बाकी रिश्तेदार। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों ने मथुरा अलीगढ़ और फीरोजाबाद में दबिश दीं।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Mon, 01 Feb 2021 10:02 AM (IST) Updated:Mon, 01 Feb 2021 10:02 AM (IST)
Love Jihad Case: आगरा में लव जिहाद के आरोपित की गिरफ्तारी को फेसबुक दोस्तों पर नजर रख रही पुलिस
शाहगंज क्षेत्र से 27 जनवरी की रात को युवती को अगवा करने का है आरोपित।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में लव जिहाद के आरोपित की गिरफ्तारी को पुलिस उसके फेसबुक दोस्तों पर भी नजर रख रही है। इससे कि युवती को बरामद करके आरोपित को पकड़ा जा सके।उधर, आरोपित के जीजा को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इससे उसके बाकी रिश्तेदारों को भी अपने पर पुलिस का शिकंजा कसने का डर सताने लगा है। वह घरों पर ताला लगाकर भूमिगत हो गए हैं।

शाहगंज क्षेत्र निवासी युवती 27 जनवरी की रात को लापता हो गई थी। उसके स्वजन ने सोरों कटरा निवासी सलमान कुरैशी के खिलाफ अगवा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि सलमान ने उनकी पुत्री को लव जिहाद का शिकार बनाया। इससे आक्रोशित लोगों ने 28 जनवरी की दोपहर को सोरो कटरा और रूई की मंडी का बाजार बंद करा दिया था।पुलिस अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार कर युवती को बरामद करने का आश्वासन देने पर लोग धरने से उठे थे।

आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों ने मथुरा, अलीगढ़ और फीरोजाबाद में दबिश दीं। मगर, आरोपित हाथ नहीं आया। युवती के बारे में भी कोई सुराग नहीं मिला है।

पुलिस को विवेचना में पता चला कि आरोपित सलमान युवती को लेकर आलमगंज, लोहामंडी निवासी जीजा मुईन के घर गया था। जीजा ने उसे एक दिन के लिए शरण दी थी। मामले में मुईन के भी शामिल होने पर उसे गिरफ्तार करके रविवार को जेल भेज दिया गया। आरोपित के रिश्तेदारों के भूमिगत होने के बाद पुलिस अब उसके फेसबुक दोस्तों की डिटेल पता कर रही है।पुलिस काे आशंका है कि सलमान ने फेसबुक दोस्तों से अपनी लोकेशन शेयर की होगी तो उनके माध्यम से उस तक पहुंचा जा सकता है। 

chat bot
आपका साथी