अनुवांशिक और आराम तलब जिंदगी से पीसीओएस

दैनिक जागरण के हेलो डॉक्टर कार्यक्रम में एसएन की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. उर्वशी ने सवालों के जवाब दिए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Jul 2018 11:11 AM (IST) Updated:Fri, 06 Jul 2018 11:11 AM (IST)
अनुवांशिक और आराम तलब जिंदगी से पीसीओएस
अनुवांशिक और आराम तलब जिंदगी से पीसीओएस

वजन बढ़ना, चेहरे पर बाल और पीरियड्स अनियमित, यह युवतियों की आम समस्या है। अनुवांशिक और आराम तलब जिंदगी से यह समस्या बढ़ रही है। फास्ट फूड का सेवन न करें और शारीरिक परिश्रम करें, इससे पीसीओएस से बच सकते हैं। गुरुवार को दैनिक जागरण के हेलो डॉक्टर कार्यक्रम में एसएन की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. उर्वशी ने सवालों के जवाब दिए।

सवाल- छह महीने से एक दिन ही पीरियड आता है, यह कोई बीमारी तो नहीं है।

जवाब - मीनोपॉज से पहले पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं, पेट और कमर का आकार भी बढ़ने लगता है। यह सामान्य है। इसके अलावा कोई और समस्या होती है तो डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं।

सवाल- व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या है, यह किस कारण से हो सकता है।

जवाब - सामान्य प्रसव के बाद व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या होती है। इसमें बदबू नहीं आ रही है तो परेशानी की बात नहीं है।

सवाल- ब्लीडिंग की समस्या है, डॉक्टर ने बच्चेदानी निकालने से मना कर दिया है।

जवाब - प्री मीनोपॉज केस में ब्लीडिंग की समस्या रहती है, इसके लिए कुछ दवाएं हैं। इन्हें दिया जाता है, इससे यह ठीक हो जाती है।

सवाल- 16 साल की बेटी है, वजन ज्यादा है, इससे कोई परेशानी तो नहीं होगी।

जवाब - इस उम्र में वजन ज्यादा होने पर पॉली सिस्टिक ओवरी सिंड्रोम होने की आशंका रहती है। इसमें पीरियड्स अनियमित और चेहरे पर बाल आ जाते हैं। बाद में बांझपन की समस्या और मधुमेह की आशंका रहती है। जीवनशैली में बदलाव और दवाओं से यह ठीक हो सकता है।

सवाल- मेरा बेटी 12 साल की है, पीरियड्स अनियमित हैं।

जवाब - आप अपनी थायरॉयड, शुगर सहित हार्मोन की जांच करा लें। कई बार हार्मोन के असंतुलन से भी यह समस्या हो सकती है।

सवाल- पीरियड्स की डेट बदलती रहती है, यह किस कारण से होता है।

जवाब - पीरियड्स की डेट सात दिन पहले और बाद में हो सकती है, यह सामान्य है, इसमें कोई परेशानी नहीं है।

सवाल- पत्‍‌नी के जननांगों में खुजली होती है, दर्द भी रहता है।

जवाब - यह फंगल इन्फेक्शन के कारण हो सकता है, इसमें पति और पत्‍‌नी दोनों को सात से 15 दिन के लिए दवाएं खानी होती हैं। इससे यह ठीक हो जाता है।

सवाल- मेरी 12 साल की बेटी है, उसे पीरियड्स आने लगे हैं।

जवाब - अब 12 साल की उम्र के बाद से पीरियड्स आने लगते हैं, उसे इसकी जानकारी दें, साफ सफाई रखने के बारे में जागरूक करें।

पीसीओएस से बचने को अच्छा खाएं और खेलें:

अनुवांशिक, आराम तलब जिंदगी और फास्ट फूड के सेवन से पॉली सिस्टक ओवरी डिसऑर्डर और सिंड्रोम के केस बढ़ रहे हैं। पीसीओडी में बच्चेदानी में सिस्ट बन जाती है, पीसीओएस में महिलाओं में पुरुष हार्मोन का स्तर बढ़ने से चेहरे पर बाल, पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं। इससे गर्भधारण में समस्या आती है और मधुमेह होने की आशंका रहती है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि बच्चों की डाइट का विशेष ध्यान रखें, उन्हें फास्ट फूड का सेवन न करने दें, हरी सब्जी, दाल रोटी और फल खिलाएं। साथ ही बच्चों की खेलकूद गतिविधि बढ़ाएं। इससे पीसीओएस से बच सकते हैं।

गर्भवती महिलाएं आयरन और कैल्शियम एक साथ न लें:

गर्भवती महिलाओं में खून की कमी आम समस्या है। ऐसे में उन्हें आयरन और कैल्शियम की टेबलेट दी जाती हैं। आयरन की टेबलेट दूध के उत्पाद और कैल्शियम के साथ लेने से आयरन के एब्सॉ‌र्प्शन पर असर पड़ता है। ये दोनों एक साथ नहीं लेने चाहिए। महिलाओं के साथ ही बच्चों को साल में एक बार कीड़े की दवा भी लेनी चाहिए। इससे भी आयरन की कमी देखने को मिल रही है। प्रोफाइल

एमबीबीएस - 1992 एसएन मेडिकल कॉलेज

एमएस - 1999 - एसएन मेडिकल कॉलेज

डॉ. उर्वशी, स्त्री रोग विशेषज्ञ एसएन मेडिकल कॉलेज

chat bot
आपका साथी