धर्म से ही मिल सकता है सुख और शांति

जैन दादाबाड़ी में 180 श्रावक-श्राविकाओं का हुआ मिलन जैन आचार्य कुलचंद्र सूरीश्वर महाराज ने दिए प्रवचन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Feb 2021 07:45 PM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2021 07:45 PM (IST)
धर्म से ही मिल सकता है सुख और शांति
धर्म से ही मिल सकता है सुख और शांति

आगरा, जागरण संवाददाता। जैन तीर्थस्थल दादाबाड़ी, शाहगंज में रविवार को राजस्थान, महाराष्ट्र, समेत कई राज्यों के वर्षी तप करने वाले 180 श्रावक-श्राविकाओं का मिलन आचार्य कुलचंद्र सूरीश्वर महाराज और उनके साथ चल रहे साधु-साध्वियों से हुआ। आचार्य कुलचंद्र ने धर्म से ही सुख और शांति मिलने की बात कही।

जैन आचार्य कुलचंद्र सूरीश्वर महाराज शनिवार को मंगल विहार करते हुए जैन दादाबाड़ी, शाहगंज पहुंचे थे। यहां इन दिनों वर्षी तप करने वाले 180 श्रावक-श्राविकाएं आए हुए हैं। रविवार को वर्षी तपियों का बहुमान किया गया। जैन आचार्य कुलचंद्र सूरीश्वर महाराज ने कहा कि व्यक्ति के जीवन से लोभ और मोह हट जाएं तो वह धर्म का अनुसरण करने लगेगा। इसके लिए संतुष्टि का होना बहुत आवश्यक है। संतुष्टि की वृत्ति प्रत्येक व्यक्ति को धारण करनी चाहिए। श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्रीसंघ के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि श्रावक-श्राविका, साधु-साध्वी जब एक साथ होते हैं, तब संघ बनता है। ऐसे संघ को साधु भी नमन करते हैं। एक साथ चारों का मिलन होना अत्यंत दुर्लभ है।

सुनील कुमार जैन, कविता जैन, प्रियंका जैन, अर्थ जैन, आशीष जैन, पूर्वा जैन, आयुषी जैन, कांता जैन, महेंद्र जैन ने बहुमान किया। सुनील गादिया, कमलचंद जैन, अशोक कोठारी, अंकित पाटनी, प्रमोद ललवानी, सुमन ललवानी, सोनिया चौरड़िया आदि मौजूद रहीं।

रामलाल वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर : मन्नतें फाउंडेशन ने रविवार को सिकंदरा स्थित रामलाल वृद्धाश्रम में निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसमें वृद्धजन का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निश्शुल्क दवाएं प्रदान की गईं। शिविर में डा. उपेंद्र सिंह व डा. मनीष तिवारी ने निश्शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के अधिकारी रवींद्र सिंह ने दवाओं का निशुल्क वितरण कराया। मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विशिष्ट अतिथि डा. रेणुका डंग, पूजा मिश्रा, नितिन कोहली और राजीव चावला थे। संचालन संस्था अध्यक्ष गौरव धवन ने किया। व्यवस्था महंत जुगल किशोर श्रोत्रिय व रामलाल वृद्ध आश्रम संचालक शिव प्रसाद शर्मा ने संभालीं।

chat bot
आपका साथी