Agra Smart City Project: सोच कर ही निकलें अब यमुना किनारा की तरफ, 97 दिनों के लिए हुई एक लाइन बंद

Agra Smart City Project यमुना किनारा रोड पर खुदाई का कार्य चालू। जीवनी मंडी पुलिस चौकी के सामने से लेकर वेदांत मंदिर तब बंद की गई रोड लोहे के पाइप रोड पर डाल दिए गए। पहले चरण का कार्य 5 सितंबर से शुरू हुआ था।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 02:46 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 02:46 PM (IST)
Agra Smart City Project: सोच कर ही निकलें अब यमुना किनारा की तरफ, 97 दिनों के लिए हुई एक लाइन बंद
यमुना किनारा रोड पर खुदाई का कार्य चालू।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सोमवार सुबह 9:00 बजे से यमुना किनारा रोड पर पानी की पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया। एक जेसीबी की मदद से खुदाई की जा रही है। यमुना किनारा रोड की एक लाइन को 31 जनवरी 2021 तक के लिए बंद कर दिया गया है। दूसरे चरण में जीवनी मंडी पुलिस चौकी के सामने से लेकर वेदांत मंदिर तक पानी की पाइप लाइन बिछाई जाएगी।

ताजगंज क्षेत्र को भरपूर पानी देने के लिए 143 करोड़ रुपए से जीवनी मंडी से ताजगंज तक अलग से पानी की लाइन बिछाई जा रही है। पहले चरण का कार्य 5 सितंबर से शुरू हुआ था या कार्य जीवनी मंडी पुलिस चौकी से लेकर वाटर वर्क्स तक था। यह कार्य 22 अक्टूबर को पूरा हुआ अब दूसरे चरण का कार्य शुरू हुआ है। आगरा स्मार्ट सिटी के एक अधिकारी ने बताया कि 1200 एमएम की पानी की लाइन 3 मीटर गहरी बिछाई जा रही है। 

chat bot
आपका साथी