अब उपद्रवियों के रिश्तेदारों पर शिकंजा कस रही पुलिस, पढ़ें अब तक क्या हुई है कार्यवाई

छह दिन में 16 आरोपित भेजे जेल अन्य की तलाश में दबिश। ताजगंज क्षेत्र में युवक की मौत के बाद हुआ था बवाल। पहले दिन पुलिस ने 11 आराेपित गिरफ्तार कर जेल भेजे थे। इसके बाद पांच दिन में पुलिस पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Wed, 06 Jan 2021 02:54 PM (IST) Updated:Wed, 06 Jan 2021 02:54 PM (IST)
अब उपद्रवियों के रिश्तेदारों पर शिकंजा कस रही पुलिस, पढ़ें अब तक क्या हुई है कार्यवाई
तोरा पुलिस चौकी पर उपद्रवियों द्वारा मचाए गए उत्पाद का फोटो।

आगरा, जागरण संवाददाता। युवक की मौत के बाद हुए बवाल के बाद पुलिस उपद्रवियों की तलाश में लगी है। मगर, वे हाथ नहीं आ रहे हैं। अब पुलिस उपद्रवियों तक पहुंचने के लिए रिश्तेदारों पर शिकंजा कस रही है।

ताजगंज के करभना निवासी पवन 31 दिसंबर को ट्रैक्टर-ट्राली में बालू भरकर जा रहा था। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से पवन की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट कर पुलिस चौकी फूंक दी थी। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर 60 लोगों को चिह्नित कर लिया। मगर, सभी आरोपित घरों से फरार हैं। पहले दिन पुलिस ने 11 आराेपित गिरफ्तार कर जेल भेजे थे। इसके बाद पांच दिन में पुलिस पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अन्य चिह्नित आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। सभी अपने घरों से फरार हो गए हैं। कुछ घरों में केवल बजुर्ग और महिलाएं हैं तो कुछ घरों से ताला लगा है।आरोपितों की गिरफ्तारी को पुलिस ने सभी संभावित स्थानों पर दबिश दे ली। अब पुलिस सभी के रिश्तेदारों पर शिकंजा कस रही है। इंस्पेक्टर ताजगंज उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जो सामने नहीं लाएंगे उनके गैर जमानती वारंट जारी कराए जाएंगे। 

chat bot
आपका साथी