सियासी जमीन मजबूत करने को सपा ने बनाई ये रणनीति, जानिये किस अभियान से जुड़ेंगे मतदाता

समाजवादी विकास, विजन और सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत 20 तक चलेगा अभियान।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 07 Jan 2019 01:37 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jan 2019 01:37 PM (IST)
सियासी जमीन मजबूत करने को सपा ने बनाई ये रणनीति, जानिये किस अभियान से जुड़ेंगे मतदाता
सियासी जमीन मजबूत करने को सपा ने बनाई ये रणनीति, जानिये किस अभियान से जुड़ेंगे मतदाता

आगरा, जागरण संवाददाता। लोकसभा चुनाव के लिए सपा अब सियासी जमीन और मजबूत करने की कवायद में जुट गई है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की खामी गिनाकर पार्टी के पक्ष में कार्यकर्ता माहौल तैयार करेंगे।

सपा समाजवादी विकास, विजन और सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत सात से 20 जनवरी तक अभियान चला रही है। इन 14 दिनों में हर गांव में बैठक होंगी। इन बैठकों में पार्टी के नेता से लेकर कार्यकर्ता सपा सरकार द्वारा सूबे में किए गए विकास कार्य गिनाए जाएंगे। वहीं भाजपा सरकार के जो वादे पूरे नहीं हुए, वह भी ग्र्रामीणों को बताए जाएंगे। सपा महानगर इकाई के निवर्तमान अध्यक्ष वाजिद निसार ने बताया कि दो करोड़ नौकरी, जीएसटी, नोटबंदी, किसानों की बदहाली, 15 लाख रुपये खाते में नहीं पहुंचना, सीमा सुरक्षा, नमामि गंगे, पेट्रोल-डीजल, कौशल विकास और बुलेट ट्रेन को लेकर भाजपा सरकार ने केवल वादे किए हैं। लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया है। सपा कार्यकर्ता जनता के बीच इन झूठे वायदों को रखेंगे। उन्हें बताएंगे कि दोबारा भाजपा की सरकार बनी तो देश बर्बाद हो जाएगा।

सपा के ग्र्रुप पर अश्लील वीडियो से खलबली

सपा के महानगर इकाई के व्हाट्सएप ग्र्रुप में नए साल के जश्न का अश्लील वीडियो एक कार्यकर्ता ने भेज दिया। इससे पदाधिकारियों में खलबली मच गई। नए साल की पार्टी का ये वीडियो काफी अश्लील था। आनन-फानन वीडियो भेजने वाले कार्यकारिणी सदस्य को ग्र्रुप से बाहर किया गया। उसने गलती से वीडियो भेजने की बात कह माफी भी मांग ली।

chat bot
आपका साथी