बदहाली का दंश झेल रहे नई बस्ती के वाशिंदे, सरकार उदासीन

नाला चोक होने के कारण घरों में घुस रहा नाले का पानी,सीवर की भी कोई व्यवस्था नहीं

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jan 2019 08:00 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jan 2019 08:00 AM (IST)
बदहाली का दंश झेल रहे नई बस्ती के वाशिंदे, सरकार उदासीन
बदहाली का दंश झेल रहे नई बस्ती के वाशिंदे, सरकार उदासीन

आगरा, जागरण संवाददाता। आपको शहर में समस्या ढूंढनी है तो, इसके लिए ज्यादा जतन करने की जरूरत नहीं है। शहर का शायद ही कोई ऐसा मुहल्ला हो जो पूरी तरह व्यवस्थित हो और लोग परेशान न हों।

ऐसा ही एक अव्यवस्थित मुहल्ला घटिया आजम खां का नई बस्ती इलाका है। यहां सीवर का पानी सड़कों पर बहता रहता है और कूड़ा नालों में डाले जाने के कारण चोक हो गए हैं। हालत ये हैं कि गंदा पानी घरों में घुस रहा है। जिसकी दुर्गध से जीना मुहाल है। साफ-सफाई की भी कोई व्यवस्था नहीं है। जिससे बीमारियां फैलने का डर बना रहता है। सड़कें टूटी हुई हैं। सप्लाई के पानी का रंग काला है और इसमें से बदबू आती है। लोग इसका उपयोग कपड़े धोने के लिए भी नहीं कर सकते। बिजली के तार लोगों के घरों के ऊपर से निकल रहे हैं। जो हादसों को दावत दे रहे हैं। क्षेत्रवासियों को कहना है कि कई बार समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई कोई कार्रवाई नहीं हुई। सफाई व्यवस्था नहीं: इस क्षेत्र में सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। जिससे क्षेत्र में हर जगह कूड़े के ढ़ेर लगे हैं। बिजली के तार लोगों के घरों के ऊपर से निकल रहे हैं। जिससे किसी भी वक्त कोई गंभीर हादसा होने का डर सताता रहता है।

-अशोक

फोटो

----

सीवर की व्यवस्था ना होने के कारण शौचालयों का गंदा पानी नालियों में बह रहा है। जिससे फैल रही दुर्गध ने जीना मुहाल कर दिया है।

-इकबाल

फोटो

----

नाले का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जाता है, इसका समाधान होना जरूरी है। कई बार शिकायत की गई पर सुनवाई नहीं होती।

-राजू

----

क्षेत्र में सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। गंदगी ने मुश्किल खड़ी कर दी है। अधिकारियों से फरियाद की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

-हीरो

फोटो

chat bot
आपका साथी