आगरा में पति-पत्नी की हत्या कर एक ही चिता पर फूंके शव, आठ महीने की गर्भवती थी महिला

Murder and Suicide Case आगरा में मलपुरा के गांव खलौआ की घटना साढ़े तीन साल पहले हुई थी शादी। आठ महीने की गर्भवती थी मरने वाली प्रीति। मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दंपती की हत्या का आरोप।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Mon, 15 Aug 2022 07:16 PM (IST) Updated:Tue, 16 Aug 2022 07:59 PM (IST)
आगरा में पति-पत्नी की हत्या कर एक ही चिता पर फूंके शव, आठ महीने की गर्भवती थी महिला
कृष्णवीर और प्रीति का फाइल फोटो स्वजनों द्वारा उपलब्ध

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में मलपुरा के गांव खलौआ में सोमवार को पति और पत्नी का शव एक ही चिता पर फूंक ससुराल वाले फरार हो गए। मौके पर पहुंचे विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दोनों की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शवों को जलाने का आरोप लगाया। पुलिस ने नामजद चार लोगों के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।  

सिकंदरा के गांव अटूस निवासी 25 वर्षीय प्रीति पुत्री हरिबाबू की शादी साढ़े तीन साल पहले कृष्णवीर उर्फ कृष्णा निवासी गांव खलौआ मलपुरा के साथ हुई थी। कृष्णवीर पत्थर की घिसाई का काम करता था। दंपती के ढेढ़ साल की एक बेटी है। प्रीति सात महीने की गर्भवती थी। प्रीति के पिता हरि बाबू के अनुसार ससुराल वाले उनकी बेटी को परेशान कर रहे थे। जिसकी शिकायत प्रीति कई बार उनसे कर चुकी थी।

पिता ने बताया कि सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे खलौआ में रहने वाले परिचित ने उन्हें बताया कि प्रीति खत्म हो गई है। जिस पर वह गांव पहुंचे तो देखा प्रीति और कृष्णवीर के शवों को एक ही चिता पर रखकर फूंक दिया गया है। शव 80 फीसद से अधिक जल चुके थे। प्रीति के ससुराल वाले घर से फरार थे। पुलिस काे बुला लिया। उसने फोरेंसिक टीम को बुला चिता की राख और शव की हड्डियां बरामद अपने कब्जे में कर लीं।  

पिता हरिबाबू की तहरीर पर प्रीति के ससुरालीजनों धरमवीर, धर्मजीत, चैंटू व राहुल के खिलाफ हत्या एवं साक्ष्य नष्ट करने के आरोप में मलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस चिता से बरामद हड्डियों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजेगी।  

पुलिस को पति-पत्नी की मौत व उनका अंतिम संस्कार करने सूचना मिली थी। प्रीति के स्वजन का आरोप है कि बेटी उसके पति कृष्णवीर की ससुराल वालों ने साजिश के तहत हत्या कर उनके शवों को जला दिया। मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

सत्यजीत गुप्ता, एसपी ग्रामीण  

chat bot
आपका साथी