विधायक ने खोला पार्कों के शुल्‍क के खिलाफ मोर्चा, कहा प्रवेश शुल्क स्वस्थ्य सांसों पर टैक्स

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल खिलाफ हैं पार्कों में प्रवेश शुल्‍क के। कहा पार्क जनता का हक पार्षद भी नहीं पास होने देंगे प्रस्ताव।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Mon, 03 Jun 2019 05:21 PM (IST) Updated:Mon, 03 Jun 2019 05:21 PM (IST)
विधायक ने खोला पार्कों के शुल्‍क के खिलाफ मोर्चा, कहा प्रवेश शुल्क स्वस्थ्य सांसों पर टैक्स
विधायक ने खोला पार्कों के शुल्‍क के खिलाफ मोर्चा, कहा प्रवेश शुल्क स्वस्थ्य सांसों पर टैक्स
आगरा, जागरण संवाददाता। पार्को में प्रवेश शुल्क वसूलने की तैयारी पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं। वे इसे जनता का हक बताते हुए उनके लिए व्यवस्था उपलब्ध कराने की भी मांग कर रहे हैं।

नगर निगम पार्कों का सौंदर्यीकरण करा उसमें टिकट लगाने की योजना बना रहा है। इसके लिए ठेकेदार की व्यवस्था की जाएगी। आधा दर्जन से अधिक पार्क चिह्नित कर लिए गए हैं। इसको लेकर जनता में आक्रोश है तो विधायक खंडेलवाल ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि प्राइवेट कॉलोनी, आवास विकास की कॉलोनी सभी में पार्क बनाना जरूरी है, जिससे लोग स्वास्थ्य लाभ ले सकें। टिकट लगाकर जन स्वास्थ्य के बीच में बाधा नहीं बना जा सकता है। कई स्थानों पर तो क्षेत्रीय लोगों ने खुद पेड़ लगाए हैं और स्वच्छता बनाई है। टिकट लगाना जनता का हक छीनना है। ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। नगर निगम के सदन में पार्षद जनता से वसूली के इस प्रस्ताव को पास नहीं होने देंगे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी