Noky Simbani Visit: मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन नोकी सिंबानी ने देखा ताजमहल, रिफ्यूज टू राइट को दिया समर्थन

Noky Simbani Visit मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन नोकी सिंबानी ने हाथी संरक्षण केंद्र व देखभाल केंद्र शीरोज हैंगआउट कैफे भी देखा। वाइल्ड लाइफ एसओएस की रिफ्यूज टू राइड को उन्होंने अपना समर्थन दिया है। ताजमहल में उन्होंने खूब तस्वीरें खिंचाईं।

By Nirlosh KumarEdited By: Publish:Sat, 01 Oct 2022 11:04 PM (IST) Updated:Sat, 01 Oct 2022 11:04 PM (IST)
Noky Simbani Visit: मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन नोकी सिंबानी ने देखा ताजमहल, रिफ्यूज टू राइट को दिया समर्थन
ताजमहल में तस्वीरें खिंचाती मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन।

आगरा, जागरण संवाददाता। मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन-2022 नोकी सिंबानी ने शनिवार को विश्वदाय स्मारक ताजमहल निहारा। उन्होंने शीरोज हैंगआउट कैफे का भ्रमण कर एसिड अटैक पीड़िताओं से मुलाकात की। लोगों से उनकी सहायता की अपील की। नोकी शुक्रवार को चुरमुरा स्थित हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र भी गई थीं। उन्होंने हाथियों की सवारी के खिलाफ वाइल्ड लाइफ एसओएस के अभियान "रिफ्यूज टू राइड' को समर्थन दिया।

हाथी संरक्षण केंद्र भी देखा

नोकी सिंबानी शुक्रवार को हाथी संरक्षण केंद्र गई थीं। उनके साथ मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन-2021 एम्मा रोजेकोलिनग्रिज, मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन की निदेशक पाला एबनडोनाटो, त्रिशाला लखानी, हेरियल लेन, जैस्मीन कैडवालडर भी थीं। देश में वन्य जीव संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने को उन्होंने यह दौरा किया। हाथियों की दिल दहला देने वाली कहानियों व उनके साथ पूर्व में हुए अत्याचारों सुनकर वह दंग रह गईं। उन्होंने हथिनी जारा और आर्या के साथ शाम की सैर भी की।

ये भी पढ़ें... Ration वितरण प्रणाली में बदलाव, आगरा के साढ़े सात लाख कार्ड धारकों को मिलेंगी खाने की ये दो चीजें

ताजमहल का दीदार करने के बाद एसिड अटैक पीड़िताओं से की मुलाकात

वाइल्ड लाइफ एसओएस की सह-संस्थापक व सीईओ गीता शेषमणि ने बताया कि नोकी सिंबानी द्वारा हाथी संरक्षण केंद्र का दौरा करने से वन्य जीव संरक्षण के बारे में जागरुकता फैलेगी। शनिवार शाम सभी ने ताजमहल का दीदार किया। इसके बाद सभी ताजनगरी फेज-वन में संचालित शीरोज हैंगआउट कैफे पहुंचीं। यहां एसिड अटैक पीड़िताओं की दर्द भरी कहानी को जानने के बाद वह द्रवित हो उठीं। उन्होंने लोगों से एसिड अटैक पीड़िताओं को सहयोग की अपील की। 

chat bot
आपका साथी