बरातियों ने कैंटर चालक पीटा, पु़लिस से भिड़े

पुलिस ने मौके पर बीच-बचाव किया तो उससे भी उलझे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 06:36 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 06:36 AM (IST)
बरातियों ने कैंटर चालक पीटा, पु़लिस से भिड़े
बरातियों ने कैंटर चालक पीटा, पु़लिस से भिड़े

आगरा, जागरण संवददाता। एत्माद्दौला की शाहदरा चुंगी पर बरातियों ने गुरुवार को कैंटर चालक को पीट दिया। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो उससे भी भिड़ गए।

घटना गुरुवार की सुबह पांच बजे की है। शाहदरा के अग्रसेन पुरम में शादी का आयोजन था। कुछ बराती एक कार में पीला खार स्थित पुलिया से होकर गुजर रहे थे। उनकी कार कैंटर से टकरा गयी। चालक कैंटर लेकर भागने लगा तो बरातियों ने उसे शाहदरा चुंगी पर दबोच लिया। उससे मारपीट करने लगे, पुलिस मौके पर पहुंच गयी । बराती पुलिस से भी भिड़ गए। सूचना देने पर थाने का फोर्स भी आ गया। पुलिस ने तीन आरोपित दानिश, आबिद और सोहेल को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार तीनों का चालान किया गया है ।

मकान गिरवी रखने के बहाने बैनामा कराने का आरोप :

जासं, आगरा: एत्माद्दौला के विनोद विहार निवासी सुशीला देवी का आरोप है कि सूदखोर ने धोखाधड़ी से मकान का बैनामा करा लिया। उसने सोशल मीडिया के माध्यम से अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

सुशीला के मुताबिक दो साल पहले पति हादसे में घायल हो गया था। उसके इलाज के लिए रुपये की जरूरत पड़ने पर उसने अपना मकान 1.90 लाख रुपये में गिरवी रख दिया। सुशीला का आरोप है कि सूदखोर ने एग्रीमेंट की जगह वापसी बैनामा करा लिया। उसके प्लाट पर निर्माण शुरू करा दिया। जानकारी होने पर वह पहुंची, निर्माण रोकने का प्रयास किया तो सूदखोर ने उससे अभद्रता की। उसकी शिकायत थाने पर नहीं सुनी गयी। इसके चलते उसने सोशल मीडिया पर अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी