आदमखोर सूअर ने ली पांच वर्ष की मासूम की जान, बचाने गए दो लोगों को भी कर दिया घायल Agra News

कासगंज में बीती शाम हुआ दर्दनाक हादसा। बालिका के परिवार में मचा कोहराम।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 10 Nov 2019 12:29 PM (IST) Updated:Sun, 10 Nov 2019 05:46 PM (IST)
आदमखोर सूअर ने ली पांच वर्ष की मासूम की जान, बचाने गए दो लोगों को भी कर दिया घायल Agra News
आदमखोर सूअर ने ली पांच वर्ष की मासूम की जान, बचाने गए दो लोगों को भी कर दिया घायल Agra News

आगरा, जेएनएन। कासगंज शहर की गंगेश्वर कॉलोनी में बीती शनिवार को घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय बालिका को सूअर ने चबा कर मार डाला। बचाने के प्रयास में दो नागरिक भी घायल हुए हैं। एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल ने मौके का निरीक्षण किया है। पुलिस भी मौके पर पहुंची है। 

गंगेश्वर कॉलोनी निवासी रिक्शा चालक हसरुद्दीन की पांच वर्षीय पुत्री माही नूर घर के बाहर खेल रही थी। उसी समय मार्ग से गुजरे आदम खोर सूअर ने उसे अपना शिकार बना लिया और दांतों से चबा कर गंभीर घायल कर दिया। बच्ची की चीख पुकार सुन राह चलते इकरार अहमद व एक अन्य ने बचाने का प्रयास किया तो सूअर ने उन पर भी हमला बोल कर घायल कर दिया। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जा रहे थे कि रास्ते में बालिका की मौत हो गई। बालिका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। रविवार की सुबह जानकारी मिलने पर एसडीएम ललित कुमार के निर्देश पर लेखपाल अशोक कुमार ने मौके का निरीक्षण किया है और आख्या एसडीएम को दी है। 

अकेली थी पुत्री 

माहीनूर अपने पिता की इकलौती संतान थी। परिवार में वह सबकी बहुत लडेती थी। असमय माहीनूर की मौत हो जाने से मां, बाबा, दादी आदि का रो-रोकर बुरा हाल है। हसरुद्दीन के परिवार का अकेला चिराग बुझ गया। 

मदद का होगा प्रयास 

परिवार बेहद गरीब है। चूंकि यह घटना दैवीय आपदा के अंतर्गत नहीं आती है। फिर भी पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए हर संभव मदद कर प्रयास किया जाएगा। डीएम सीपी सिंह के निर्देश पर मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता के लिए पत्रावली तैयार कर भेजी जा रही है। ललित कुमार, एसडीएम सदर 

 
chat bot
आपका साथी