गूंजे कीरत मां के जयकारेे, कीर्ति मंदिर के पट खुलने का बेताबी से इंतजार

कीर्ति मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को अनुष्ठान शुरू। आमजन के लिए 11 फरवरी को खुलेंगे पट।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 08 Feb 2019 07:38 PM (IST) Updated:Fri, 08 Feb 2019 07:38 PM (IST)
गूंजे कीरत मां के जयकारेे, कीर्ति मंदिर के पट खुलने का बेताबी से इंतजार
गूंजे कीरत मां के जयकारेे, कीर्ति मंदिर के पट खुलने का बेताबी से इंतजार

आगरा, जेएनएन। वासंती परिधानों से सुसज्जित कृपालु महाराज के हजारों अनुयायियों की चहल कदमी से पूरा बरसाना वसंती रंग में रंगा नजर आ रहा है। रात में रंगबिरंगी रोशनी से जगमग कीर्ति मंदिर की आभा देखने को हर कोई उत्सुक था। श्रद्धालु मंदिर की अदभुत छटा को निहार कर मदमस्त नजर आ रहे हैं।

मंदिर के लोकार्पण से पहले वृंदावन के ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजा अर्चना चल रही है। 30 एकड़ के भूभाग में फैला रंगीली महल परिसर में बने नवनिर्मित कीर्ति मंदिर का लोकापर्ण वैसे तो 10 फरवरी को होगा, लेकिन गुरुवार से ही देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु रंगीली महल पहुंच चुके हैं। शुक्रवार सुबह कृपालु महाराज की पुत्री डॉ. विशाखा त्रिपाठी, श्यामा त्रिपाठी, कृष्णा त्रिपाठी व पुत्र घनश्याम त्रिपाठी, बालकृष्ण त्रिपाठी आदि पूजा अर्चना में बैठे।

वृंदावन के प्राण गोपाल आचार्य वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अनुष्ठान करा रहे हैं। अलबेली सरकार व कीरत नंदनी के जयकारों से पूरा रंगीली महल परिसर गुंजायमान हो रहा है। शाम ढलते ही कीर्ति मंदिर की रंगारंग रोशनी बरबस लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है। अदभुत रंगीन छटा को निहारने के लिए राह चलते श्रद्धालु एक पल के लिए रुक जाते हैं और मंदिर की अद्भुत छटा को अपनी आंखों में कैद कर लेते हैं। रंगीली महल के सचिव नितिन गुप्ता ने बताया कि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान का कार्यक्रम दो दिन चलेगा। 10 फरवरी को 12 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर के पट खुल जाएंगे, लेकिन आमजन के लिए मंदिर के पट 11 फरवरी को ही खुलेंगे। 

chat bot
आपका साथी