Keetham Unlock: इन 11 शर्तों के साथ सूर सरोवर पक्षी विहार में पर्यटक को मिला प्रवेश

Keetham Unlock 17 मार्च से बंद था सूर सरोवर पक्षी विहार। झील में पर्यटकों को लुभाती है पक्षियों की अठखेलियां।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 08 Sep 2020 04:16 PM (IST) Updated:Tue, 08 Sep 2020 04:16 PM (IST)
Keetham Unlock: इन 11 शर्तों के साथ सूर सरोवर पक्षी विहार में पर्यटक को मिला प्रवेश
Keetham Unlock: इन 11 शर्तों के साथ सूर सरोवर पक्षी विहार में पर्यटक को मिला प्रवेश

आगरा, जागरण संवाददाता। कीठम स्थित सूर सरोवर पक्षी बिहार में मंगलवार से 11 शर्तों के साथ पर्यटकों को प्रवेश मिलने लगा है। सूर सरोवर पक्षी विहार 17 मार्च से बंद था।

आगरा- मथुरा नेशनल हाईवे स्थित सूर सरोवर पक्षी विहार में मंगलवार को सुबह दस बजे से टिकट लेकर पर्यटकों ने प्रवेश किया। वन विभाग के कर्मचारियों ने कीठम के गेट पर पर्यटक के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था की। टिकट लेने से पहले से पर्यटकों के हाथों को सैनिटाइज कराया गया। यहां पर सबसे पहले आगरा के पर्यटक ही घूमने पहुंचे। इनको थर्मल स्कैनिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। सूर सरोवर पक्षी विहार को संस्कृति मंत्रालय के आदेश के बाद 17 मार्च से बंद दिया गया था। हालांकि वन विभाग ने जुलाई में सूर सरोवर पक्षी विहार को खोलने की अनुमति प्रशासन से मांगी थी। इस पर प्रशासन ने कोई जवाब नहीं दिया था।

पक्षी विहार में जाने के लिए 11 शर्तें

- पर्यटकों को मास्क लगाने के बाद ही सूर सरोवर पक्षी विहार में प्रवेश मिलेगा।

- सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना होगा।

- शारीरिक दूरी का पालन व एक बेंच पर दो व्यक्तियों के बैठने का नियम बनाया गया है।

- वॉच टावर पर चढ़ना प्रतिबंत है।

- सूर सरोवर पक्षी विहार क्षेत्र में खाने-पीने की वस्तुएं ले जाना प्रतिबंध है और वन्यजीव व पक्षियों को कुछ भी खिलाना प्रतिबंधित है।

- सूर सरोवर पक्षी विहार में क्षेत्र में वस्तुओं को छूना प्रतिबंधित है।

- सूर सरोवर पक्षी विहार क्षेत्र में थूकना, पान, गुटखा आदि के प्रवेश पर रोक है।

- सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का ले जाना पक्षी विहार में प्रतिबंधित किया है।

- पर्यटक को समूह में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

- चार और दोपहिया वाहनों पर सवारियों को शासन की गाइडलाइन के अनुसार ही प्रवेश दिया जाएगा।

- सूर सरोवर पक्षी विहार में भ्रमण के समय कोविड-19 से बचने के लिए जारी गाइडलाइन का पूर्ण: पालन करना होगा। 

chat bot
आपका साथी