Difficult Task: तीन दिन में 14 हजार को देना होगा राेजगार, कैसे लगेगा बेड़ा पार

जिले को मिला है 63 हजार लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य जुटे अफसर। 49 मजदूर मनरेगा के तहत कर रहे कार्य 14 हजार को और कार्य देना होगा।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 24 Jun 2020 09:53 AM (IST) Updated:Wed, 24 Jun 2020 05:39 PM (IST)
Difficult Task: तीन दिन में 14 हजार को देना होगा राेजगार, कैसे लगेगा बेड़ा पार
Difficult Task: तीन दिन में 14 हजार को देना होगा राेजगार, कैसे लगेगा बेड़ा पार

आगरा, राजीव शर्मा। कोरोना काल में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की कमर टूट चुकी है। रोजी-रोटी तक के लाले पड़ गए। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकारों ने न सिर्फ स्वरोजगार के लिए सरकारी आर्थिक मदद के रास्ते खोल दिए हैं बल्कि रोजगार भी उपलब्ध कराने पर जोर दे रही हैं। 26 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर में एक करोड़ लोगाें को रोजगार देने के संबंध में घोषणा करेंगे। इसके लिए आगरा को 63 हजार से अधिक लोगों को रोजगार दिए जाने का लक्ष्य दिया गया है। जबकि मनरेगा (महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) के तहत जिले में 49 हजार मजदूरों को काम मिल पाया है। ऐसे में तीन दिन में 14 हजार से अधिक लोगाें को रोजगार उपलब्ध कराना होगा।

जिले में फिलहाल मनरेगा के तहत ही जरूरतमंदों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। अभी तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में नाली, खरंजा, चकरोड निर्माण के साथ ही तालाब खोदाई के ही कार्य कराए जा रहे थे। मगर, जरूरत को देखते हुए लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, नहर विभाग सहित अन्य विभागों ने भी अपने कार्य शुरू कर दिए। इनमें भी मनरेगा मजदूर ही लगाए जा रहे हैं। जिले में अब तक सबसे अधिक विकास कार्य फतेहाबाद ब्लॉक में चल रहे हैं। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान काफी संख्या में प्रवासी लौटे थे। इनमें से अधिकांश मजदूर ही थे। सरकार की कोशिश है कि जो मजदूर जहां का है, उसे वहीं रोजगार उपलब्ध कराया जाए। उसे दूसरे जिले या राज्य में न जाना पड़े। इसी के तहत मनरेगा के कार्य बढ़ाए जा रहे हैं। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को 875 अधिक मजदूरों को रोजगार मिला।

फैक्‍ट फाइल

63926 लोगों को रोजगार देने का मिला है लक्ष्य

49653 मजदूरों को मनरेगा के तहत दिया काम

1287 विकास कार्य चल रहे हैं विभिन्न ब्लॉक में

641 ग्राम पंचायतों में चल रहे हैं विकास कार्य

4906 मजूदर बाह ब्लॉक में कर रहे हैं काम

ब्लॉक    चल रहे विकास कार्य   मजदूरों की संख्या

अछनेरा     103                       4537

अकोला        84                    3011

बाह            111                    4906

बरौली अहीर 100                   2407

बिचपुरी        41                    1455

एत्मादपुर     64                     2255

फतेहाबाद     145                  4211

फतेहपुर सीकरी  91               3948

जगनेर           52                 3442

जैतपुर कलां    86                 3648

खंदौली           57                1942

खेरागढ़          54                  2946

पिनाहट          75                  3224

सैंया              86                   3364

शमशाबाद     138                  4357

बाह में सबसे मजदूरों को मिला रोजगार

जिले में बाह ब्लॉक में सबसे अधिक मजदूरों को रोजगार मिला हुआ है। यहां 4906 मजदूर काम पर लगे हुए हैं। दूसरे नंबर पर शमशाबाद ब्लॉक है। यहां भी 4357 मजदूरों को रोजगार मिला हुआ है। सबसे कम बिचपुरी ब्लॉक के मजदूरों को काम मिल रहा है। वहीं, खंदौली ब्लॉक में 1942 मजदूरों को ही रोजगार मिल सका है।

पीएम रोजगार उपलब्ध कराए जाने के संबंध में घोषणा करेंगे। इसके लिए आगरा को 63 हजार से अधिक लोगाें को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य दिया गया है। इसे हम तय समय तक पूरा कर लेंगे।

मनीष, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी 

chat bot
आपका साथी