26 लोगों को मिलेगा ¨हदी सेवी सम्मान पुरस्कार

जागरण संवाददाता, आगरा: केंद्रीय ¨हदी संस्थान ने अखिल भारतीय ¨हदी सेवी सम्मान योजना 2016 के पुरस्कारो

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Apr 2018 05:49 PM (IST) Updated:Fri, 13 Apr 2018 05:49 PM (IST)
26 लोगों को मिलेगा ¨हदी सेवी सम्मान पुरस्कार
26 लोगों को मिलेगा ¨हदी सेवी सम्मान पुरस्कार

जागरण संवाददाता, आगरा: केंद्रीय ¨हदी संस्थान ने अखिल भारतीय ¨हदी सेवी सम्मान योजना 2016 के पुरस्कारों के लिए के ¨हदी जगत में उल्लेखनीय कार्य करने वालों के नामों की घोषणा शुक्रवार को कर दी है। पुरस्कारों के लिए कुल 26 नाम घोषित किए गए हैं। इनमें सूबे के सात लोगों के नाम शामिल हैं। राष्ट्रपति इन 26 लोगों को विभिन्न पुरस्कारों के साथ ही पांच-पांच लाख रुपये के सम्मान से भी नवाजेंगे।

केंद्रीय ¨हदी संस्थान के निदेशक प्रो.नंदकिशोर पांडेय ने प्रेसवार्ता में बताया कि ¨हदी प्रचार व ¨हदी प्रशिक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए जम्मू-कश्मीर के डॉ.भारतभूषण शर्मा, महाराष्ट्र के डॉ.सूर्यनारायण रणसुभे, उड़ीसा के डॉ.अजय कुमार पटनायक, तेलंगाना के डॉ.पी माणिक्यांबा का चयन किया है। इन्हें गंगाशरण सिंह पुरस्कार मिलेगा। ¨हदी पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए दिल्ली की शीला झुनझुनवाला और रोहित सरदाना को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार मिलेगा। विज्ञान व चिकित्सा विज्ञान व अभियांत्रिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए राजस्थान के प्रो.बनवारीलाल गौड़ और यूपी के वन विभाग के अफसर महेंद्र प्रताप सिंह को आत्माराम पुरस्कार दिया जाएगा। सर्जनात्मक व आलोचनात्मक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए मध्यप्रदेश के प्रो.त्रिभुवननाथ शुक्ल और कैलाश चंद्र पंत को सुब्रहमण्य भारती पुरस्कार मिलेगा। जबकि ¨हदी माध्यम से ज्ञान के विविध क्षेत्र, पर्यटन और पर्यावरण से संबंधित क्षेत्र में मौलिक अनुसंधान के लिए गुजरात के प्रो.दयाशंकर शुक्ल और कें¨हसं के पूर्व निदेशक प्रो.महावीर सरन जैन को महापंडित राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार मिलेगा। विदेशी ¨हदी विद्वान को विदेशों में ¨हदी के प्रचार-प्रसार व लेखन में उल्लेखनीय कार्य के लिए मॉरीशस के सत्यदेव टेंगर और चीन के प्रो.जियांग जिंग ख्वे को डॉ.जॉर्ज ग्रियर्सन पुरस्कार दिया जाएगा। आप्रवासी भारतीय विद्वान को विदेशों में ¨हदी के प्रचार-प्रसार व लेखन में उल्लेखनीय कार्य के लिए यूएसए के देवेंद्र सिंह और यूके की उषा राजे को पद्मभूषण डॉ.माटूरि सत्यनारायण पुरस्कार दिया जाएगा। कृषि विज्ञान और राष्ट्रीय एकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय लेखन कार्य के लिए बीएचयू के कृषि विज्ञान संकाय के पूर्व अध्यक्ष प्रो.रमेश चंद्र तिवारी और हिमाचल प्रदेश के प्रो.कुलदीप चंद अग्निहोत्री को सरदार बल्लभ भाई पटेल पुरस्कार दिया जाएगा। मानविकी और कला, संस्कृति व विचार की भारतीय चिंतन परंपरा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए दिल्ली स्थित ¨हदी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष डॉ.रामशरण गौड़ और राजस्थान के डॉ.बद्री प्रसाद पंचोली को दीनदयाल उपाध्याय पुरस्कार दिया जाएगा।

भारतविद्या (इंडोलॉजी) के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए बीएचयू के प्राचीन इतिहास व कला संकाय के पूर्व अध्यक्ष प्रो.ठाकुर प्रसाद वर्मा और हरियाणा के प्रो.नंदलाल मेहता वागीश को स्वामी विवेकानंद पुरस्कार दिया जाएगा। शिक्षाशास्त्र व प्रबंधन में ¨हदी के माध्यम से उल्लेखनीय लेखन कार्य के लिए एनसीईआरटी के पूर्व निदेशक प्रो.जगमोहन सिंह राजपूत और राजस्थान के प्रो.भगवती प्रसाद शर्मा को पंडित मदन मोहन मालवीय पुरस्कार दिया जाएगा। विधि एवं लोकप्रशासन के क्षेत्र में ¨हदी भाषा में उल्लेखनीय कार्य के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो.अवतार सिंह और प्रो.सुरेंद्र कुमार कटारिया को राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी