वाहे गुरु-वाहे गुरु, तेरा नाम सबसे ऊंचा..

गुरु नानक देव के 550 साला प्रकाश पर्व पर निकाली प्रभात फेरी नगर कीर्तन का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Nov 2019 07:00 AM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 06:11 AM (IST)
वाहे गुरु-वाहे गुरु, तेरा नाम सबसे ऊंचा..
वाहे गुरु-वाहे गुरु, तेरा नाम सबसे ऊंचा..

आगरा, जागरण संवाददाता। रविवार को ताजनगरी वाहे गुरु-वाहे गुरु के नाम से गूंज उठी। मौका था सिख धर्म के संस्थापक व प्रथम गुरु नानक देव जी के 550 साला प्रकाश पर्व के मौके पर निकाली गई प्रभात फेरी व नगर कीर्तन का। बालूगंज स्थित कोठी नंबर 23 से शुरू हुआ संकीर्तन क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से होता हुआ सदर बाजार स्थित गुरुद्वारा कलगीधर पर संपन्न हुआ।

नगर कीर्तन में सिख संगतें भक्ति रस में पूरी तरह से डूबी नजर आईं। पूरा मार्ग वाहे गुरु-वाहे गुरु के नाम से गुंजायमान होता रहा। प्रभात फेरी का मुख्य आकर्षण गुरु ग्रंथ साहिब और पंच प्यारे रहे, जिनकी अगुआई में नगर कीर्तन निकाला गया। इसके पीछे गुरुद्वारा गुरु का ताल का बड़ा जत्था संत बाबा प्रीतम सिंह की अगुआई गुरबाणी गायन करता चल रहा था। सदर गुरुद्वारा पहुंच कर कमेटी ने सभी सहयोगियों को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया।

जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा

नगर कीर्तन में संगतें घर-घर बाबा गविये बजन ताल मृदंग रबाब और सतनाम श्री वाहे गुरु का जाप करती चल रही थीं। प्रात: वेला में गुरबाणी गायन से वातावरण धार्मिक हो गया। गुरुद्वारा बालूगंज पर प्रधान मनमोहन सिंह व मिट्ठू आदि के समूह ने इलाका संगत के साथ नगर कीर्तन पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। बच्चों व महिलाओं ने की सेवा

प्रभात फेरी में गुरु ग्रंथ साहिब के आगे गुरु पंथ के बच्चे-बच्चियां व महिलाएं झाड़ू लगाते हुए व पानी का छिड़काव कर सेवा करती चल रहीं थीं। गुरुद्वारा काछीपुरा के जत्थे की अगुआई अमोलक सिंह, गुरुद्वारा मधु नगर जत्थे की नरेंद्र सिंह लालिया, गुरुद्वारा मिट्ठा खां जत्थे की हरजोत सिंह, गुरुद्वारा शाहगंज की बॉबी आनंद, लोहामंडी की दर्शन सिंह सलूजा, शहीद नगर की नरेंद्र सिंह सेठी, ईदगाह गुरद्वारा की प्रिंस ने की। वहीं स्त्री सिंह सभा की अगुआई रानी सिंह, सिक्ख यूथ वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की परमजीत मक्कड़, अमृत वेला परिवार की गुरुमुख व्यानी, सदर गुरुद्वारे की बबलू अर्शी कर रहे थे। यह रहे मौजूद

पालकी में ग्रंथी कुलविंदर सिंह विराजमान थे। इस दौरान गुरु सिंह सभा माईथान के प्रधान कंवलदीप सिंह, पाली सेठी, समन्वयक बंटी ग्रोवर, डॉ पंकज महेंद्रू, श्याम भोजवानी, लक्की सेतिया, गुरमीत सिंह सेठी, दलजीत सिंह सेतिया, मीडिया प्रभारी मास्टर गुरनाम सिंह, महंत हरपाल सिंह, टीटू सिंह, सुशील सिंह, सदर गुरुद्वारा प्रधान रमन साहनी, बंटी ओबराय, रविन्द्र पाल सिंह टिम्मा, राजू सलूजा, सुरजीत छाबड़ा, अमरजीत सिंह, बाबा शेरी, सुरेन्द्र सिंह सलूजा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी