Accident on Yamuna Expressway: कोहरे का कहर, ट्रक से टकराई कार, चार घायल Agra News

आगरा से नोएडा की ओर जा रही है स्विफ्ट डिजायर। मथुरा के पास थाना महावन क्षेत्र की घटना।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 29 Dec 2019 11:46 AM (IST) Updated:Sun, 29 Dec 2019 11:46 AM (IST)
Accident on Yamuna Expressway: कोहरे का कहर, ट्रक से टकराई कार, चार घायल Agra News
Accident on Yamuna Expressway: कोहरे का कहर, ट्रक से टकराई कार, चार घायल Agra News

आगरा, जेएनएन। कोहरे के कहर के चलते यमुन एक्‍सप्रेस वे पर रविवार सुबह हादसा हो गया। आगरा से नोएडा की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायल मध्‍यप्रदेश के रहने वाले हैं। घायलों में एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार सुबह स्विफ्ट डिजायर कार एमपी 16 सी 8570 आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी। मथुरा के थाना महावन क्षेत्र में माइल स्टोन 119 के समीप कोहरे की धुंध में दिखाई न देने से कार आगे चल रहे ट्रक में टकरा गई। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार रामबाबू अनुरागी पुत्र शिवचरण सिंह, वंदना पुत्री सोरन सिंह व रामकली पत्नी शिवचरण सिंह निवासी छतरपुर (मध्यप्रदेश) समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पीआरवी 1940 एवं टोल चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने के बाद उन्हें एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। घायलों में एक की हालत चिंताजनक बताई गई है।

इससे पूर्व शुक्रवार रात यमुना एक्सप्रेस वे पर इसी क्षेत्र में एक कैंटर आगे चल रहे अज्ञात वाहन से भिड़कर रेलिंग से टकरा गया था। हादसे में चालक की मौत हो गई। वहीं अज्ञात वाहन की टक्कर से दो मोटरसाइकिल सवार भी घायल हो गए।

फीरोजाबाद के थाना नारखी के गांव परीक्षतपुर निवासी अवधेश (45) कैंटर में परचून का सामान लादकर गाजियाबाद से आगरा के लिए जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेस वे पर राया इंटरचेंज से करीब दस किमी आगे आगरा की तरफ थाना महावन क्षेत्र में रात को कैंटर आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गया और अनियंत्रित होकर रेलिंग में घुस गया। हादसे में अवधेश कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे यमुना एक्सप्रेस वे और महावन पुलिस ने कैंटर में फंसे शव को निकाला। कैंटर को किनारे कर यातायात को सामान्य कराया। वहीं दूसरा हादसा भी यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ। शुक्रवार रात कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो गई थी। नोएडा से आगरा की तरफ जा रहे हाथरस जिले के थाना सिकंदराऊ के गांव डंडेसरी निवासी अंकित और अमित चौहान की मोटरसाइकिल में माइल स्टोन 92 के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों गुरुग्राम से अपने गांव के लिए लौट रहे थे। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरवी 1877 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने जेपी ग्रुप की एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। अंकित की हालत गंभीर बताई जा रही है। दूसरी तरफ सुबह करीब छह बजे थाना गो¨वद नगर क्षेत्र की कच्ची सड़क पर रानी मंडी निवासी विशाल को अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार कर घायल कर दिया।

chat bot
आपका साथी