CTET Paper Leaked: पूछताछ में खुल रहीं परतें, एटा के युवकों को कानपुर से वाट्सएप किया गया था सीटेट का पेपर

CTET Paper Leaked दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस। आठ दिन पहले हुई सीटेट परीक्षा का पेपर दो घंटे पहले ही वाट्सएप पर लीक हो गया था। मंगलवार को एपेक्स कोचिंग संचालक शिक्षक तीन छात्रों को गिरफ्तार कर पुलिस ने इसका पर्दाफाश कर दिया।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 07 Feb 2021 09:05 AM (IST) Updated:Sun, 07 Feb 2021 09:05 AM (IST)
CTET Paper Leaked: पूछताछ में खुल रहीं परतें, एटा के युवकों को कानपुर से वाट्सएप किया गया था सीटेट का पेपर
आठ दिन पहले हुई सीटेट परीक्षा का पेपर दो घंटे पहले ही वाट्सएप पर लीक हो गया था।

आगरा, जागरण संवाददाता। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) का पेपर लीक होने के मामले में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे ही परतें खुलती जा रही हैं। एटा से पकड़े गए दो युवकों से पूछताछ की गई तो उनके तार कानपुर से जुड़े होने की बात सामने आ गई। अब पुलिस कानपुर से पेपर लीक करने वालों के बारे में जानकारी कर रही है।

आठ दिन पहले हुई सीटेट परीक्षा का पेपर दो घंटे पहले ही वाट्सएप पर लीक हो गया था। मंगलवार को एपेक्स कोचिंग संचालक विकास शर्मा,शिक्षक प्रभात, छात्र कुलदीप फौजदार, थान सिंह और मोहित यादव को गिरफ्तार कर पुलिस ने इसका पर्दाफाश कर दिया। इसके बाद पुलिस ने प्रतापगढ़ के विकास यादव अौर भदोही के अमर साहनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। दोनों से पूछताछ में कई और नाम सामने आए। इनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। एटा और गाजीपुर के छह युवक और चिह्नित किए गए थे। इनमें से एटा के विवेक यादव और डिंपल यादव को पुलिस ने शनिवार रात को पकड़ लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपितों ने बताया है कि उनके वाट्सएप पर कानपुर से पेपर भेजा गया था। उन्होंने इसे कई ग्रुपों पर शेयर किया था। यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस अब कानपुर से पेपर वाट्सएप करने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इसके बाद इनकी तलाश की जाएगी। पुलिस को आशंका है कि यह अलग गैंग हो सकता है। इसको गैंग के पास परीक्षा से पहले पेपर कहां से आया, इसकी भी जानकारी की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी