करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा है राम मंदिर मुद्दा, बंद हो राजनीति: श्रीकांत शर्मा

ऊर्जा राज्य मंत्री ने किया फीरोजाबाद में लोकसभा चुनाव की समीक्षा बैठक को संबोधित। राम मंदिर और कांग्रेस पर बोले बेबाकी से।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 05:03 PM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 05:03 PM (IST)
करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा है राम मंदिर मुद्दा, बंद हो राजनीति: श्रीकांत शर्मा
करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा है राम मंदिर मुद्दा, बंद हो राजनीति: श्रीकांत शर्मा

आगरा [जेएनएन]: राम मंदिर पर राजनीति बंद होनी चाहिए। राम मंदिर देश- विदेश के करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा मुद्दा है। एक बार मंदिर बन जाने के बाद इस पर राजनीति होनी अपने आप बंद हो जाएगी। यह कहना था प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा का। ऊर्जा मंत्री फीरोजाबाद में लोकसभा चुनाव की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 500 साल पहले आततायी हमारे यहां आए। उन्होंने हिंदू संस्कृति और हिंदू सभ्यता की पहचान को नष्ट करने की कोशिश की। जहां पर राम का मंदिर था उसे तोड़ा गया। राम के प्रति देश और विदेश के करोड़ों लोगों की आस्था है। कुछ लोग इसको चुनाव और राजनीति के साथ देखना चाहते हैं। अब समय आ गया है कि मंदिर पर जो राजनीति हो रही है वह समाप्त होनी चाहिए।

बैठक के बाद ऊर्जा मंत्री ने पत्रकार वार्ता में कहा कि राहुल गांधी और उनकी सरकार के वित्तमंत्री 50 हजार करोड़ के फ्रॉड में 50 हजार की जमानत पर हैं और भी कभी भी जेल जा सकते हैं। उनकी सरकार में वित्त मंत्री रहे नेता पर भी भ्रष्टाचार के आरोप हैं और वे जमानत पर हैं। बावजूद इसके कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हर दिन झूठ बोलते हैं और देश के प्रधानमंत्री पर झूठे आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि आज करोड़ों घरों में बिजली की सुविधा नहीं है। इसके पीछे कारण है कि पिछले 60 वर्षों की कांग्रेस की सरकार में गांधी परिवार ने देश के लिए कुछ नहीं किया।  

chat bot
आपका साथी