अब पॉलीथिन रखी तो खैर नहीं

नगर निगम ने चलाया पॉलीथिन विरोधी अभियान। आगरा में सोमवार दोपहर तक जब्त हुई 42 हजार पॉलीथिन।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Jul 2018 03:03 PM (IST) Updated:Mon, 16 Jul 2018 03:03 PM (IST)
अब पॉलीथिन रखी तो खैर नहीं
अब पॉलीथिन रखी तो खैर नहीं

आगरा(जागरण संवाददाता): प्रशासन ने सख्य रुख अपना लिया है। समय सीमा समाप्त हो चुकी है। बहुत जागरुकता अभियान चला लिये अब शुरू हो चुका है एक्शन। पॉलीथिन के खिलाफ एक्शन मोड में आ चुका है प्रशासन। सोमवार सुबह से ही नगर निगम के अधिकारी पॉलीथिन जब्त करने के अभियान में निकल पड़े। ताजनगरी के गली मोहल्लों से लेकर मुख्य बाजारों में सघन तलाशी ली गई। दोपहर तक करीब 42 किलो पॉलीथिन जब्त कर ली गई थी। साढ़े 21 हजार रुपये का जुर्माना व्यापारियों से वसूल किया जा चुका था। नगर आयुक्त अरुण प्रकाश का कहना था कि अभियान देर शाम तक चलाया जाएगा।

उधर फीरोजाबाद में भी नगर निगम ने शहर में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चला कर खलबली मचा दी।

शिकोहाबाद में भी अभियान चलाया गया। हालांकि पहले से चल रहे जागरुकता अभियानों के कारण ऐसी कम ही दुकानें थीं जहां पॉलीथिन हो लेकिन ठेले वालों ने गुपचुप तरीके से पॉलीथिन छुपा कर रखी हुई थी। नगर निगम अधिकारियों ने अभियान के अंतर्गत लोगों से जुर्माना भी वसूला।

व्यापारियों ने जताया अभियान का विरोध:

सोमवार दोपहर को आगरा नगर निगम के सदन में व्यापारियों ने मेयर नवीन जैन के साथ पॉलीथिन को लेकर अहम बैठक की। व्यापारियों ने मेयर के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि अधिकारी कार्रवाई के नाम पर उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। जबरन जुर्माना वसूला जा रहा है। उधर फीरोजाबाद में भी व्यापारियों ने नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान का विरोध किया। सिटी प्लाजा एवं गंज चौराहा पर व्यापारी ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। दुकानदारों को टीम द्वारा ली जा रही तलाशी पर आपत्ति थी। दुकानदारों के विरोध को देखते हुए गंज मोहल्ला से टीम को वापस लौटना पड़ा। मंदिरों में भी पॉलीथिन पर लगी रोक:

शहर के मंदिर भी पॉलीथिन विरोधी अभियान में शामिल हो चुके हैं। श्री मन: कामेश्वर मंदिर के मुख्यद्वार पर पॉलीथिन के साथ प्रवेश पर रोक लिख दी गई है। इसके आलावा मंदिर में होने वाले भंडारे में भी पॉलीथिन, प्लास्टिक के गिलास, थर्माकॉल की प्लेटों आदि पर रोक लगा दी गई है। यही पहल बल्केश्वर महादेव मंदिर में भी कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी