उत्तर के उपचुनाव में होगी कांग्रेस की परीक्षा, क्‍या दूर होगा 39 साल का सूखा

विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन से रिक्त हुई आगरा उत्तर विधानसभा सीट के उपचुनाव में 19 मई को मतदान होना है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Wed, 08 May 2019 11:15 AM (IST) Updated:Wed, 08 May 2019 11:15 AM (IST)
उत्तर के उपचुनाव में होगी कांग्रेस की परीक्षा, क्‍या दूर होगा 39 साल का सूखा
उत्तर के उपचुनाव में होगी कांग्रेस की परीक्षा, क्‍या दूर होगा 39 साल का सूखा

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा उत्तर विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस की अग्नि परीक्षा होगी। उत्तर विधानसभा क्षेत्र में तीन दशकों से भी अधिक समय से कांग्रेस प्रत्याशी जीत दर्ज नहीं कर सका है। वैश्य बहुल इस सीट पर सपा और बसपा का तो अभी तक खाता भी नहीं खुल सका है।

विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन से रिक्त हुई आगरा उत्तर विधानसभा सीट के उपचुनाव में 19 मई को मतदान होना है। 23 मई को मतगणना होगी। इस सीट पर इस बार मुकाबले में भाजपा, गठबंधन और कांग्रेस हैं। इस सीट पर भाजपा वर्ष 1989 से निरंतर जीत दर्ज करती चली आ रही है। सपा, बसपा कभी भी इस सीट पर चुनाव में जीत दर्ज नहीं कर सकी हैं। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बसपा दूसरे और सपा तीसरे स्थान पर रही थी। कांग्रेस का सपा से गठबंधन था और सीट सपा के खाते में गई थी। उपचुनाव में सपा-बसपा-रालोद का गठबंधन है, जबकि कांग्रेस अलग चुनाव लड़ रही है। पार्टी बूथ स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों व संगठन को सक्रिय करने की बात कह रही है, लेकिन उसकी कठिन परीक्षा होगी। इस सीट पर प्रदेश में वर्ष 1952 में सबसे पहले हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बाबूलाल मीतल चुनाव जीते थे।

आखिरी बार कोर्ट से जीते थे कांग्रेस के सतीशचंद्र गुप्ता

वर्ष 1985 में हुए चुनाव में भाजपा के सत्यप्रकाश विकल चुनाव जीते थे। कांग्रेस के पराजित प्रत्याशी सतीशचंद्र गुप्ता ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाकर हाईकोर्ट में चुनौती दी। चार वर्ष बाद हाईकोर्ट ने सतीशचंद्र गुप्ता के पक्ष में फैसला दिया था।

कब कौन जीता

वर्ष, विजयी प्रत्याशी, दल

1952, बाबूलाल मीतल, कांग्रेस

1957, आदिराम सिंघल, कांगे्रस

1962, बालोजी अग्रवाल, निर्दलीय

1967, रमाशंकर अग्रवाल, जनसंघ

1969, डॉ. प्रकाश नारायण गुप्ता, कांग्रेस

1974, डॉ. प्रकाश नारायण गुप्ता, कांग्रेस

1977, सुरेंद्र कुमार सिंधू, कांग्रेस

1980, ओमप्रकाश जिंदल, कांग्रेस

1989, सत्यप्रकाश विकल, भाजपा

1991, सत्यप्रकाश विकल, भाजपा

1993, सत्यप्रकाश विकल, भाजपा

1996, सत्यप्रकाश विकल, भाजपा

1998, जगन प्रसाद गर्ग, भाजपा

2002, जगन प्रसाद गर्ग, भाजपा

2007, जगन प्रसाद गर्ग, भाजपा

2012, जगन प्रसाद गर्ग, भाजपा

2017, जगन प्रसाद गर्ग, भाजपा 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी