Girl Friend के घर फंदे से लटका मिला तीन बच्‍चों का पिता, परिवार में मचा कोहराम Agra News

पेश से हलवाई है मृतक। परिजनों ने लगाया महिला मित्र पर हत्‍या का आरोप।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Wed, 21 Aug 2019 01:31 PM (IST) Updated:Wed, 21 Aug 2019 08:04 PM (IST)
Girl Friend के घर फंदे से लटका मिला तीन बच्‍चों का पिता, परिवार में मचा कोहराम  Agra News
Girl Friend के घर फंदे से लटका मिला तीन बच्‍चों का पिता, परिवार में मचा कोहराम Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। जगदीशपुरा केे गढ़़ी़ भदौरिया में बुधवार सुबह सनसनी मच गई। शाम को महिला मित्र से मिलने आए तीन बच्‍चों के बाप का शव उसी के घर पर जब फंदे पर लटका मिला तो हर कोई सन्‍न रह गया। मृतक पेशे से हलवाई था। परिजन अब महिला मित्र पर हत्‍या का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल मौके पर पहुंच पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

मामला जगदीशपुरा के गढ़ी भदौरिया का है। यहां बुधवार सुबह पेशे से हलवाई 44 वर्षीय दिगम्‍बर सिंह महिला मित्र के घर पर फंदे से लटका हुआ मिला। पत्नी और परिवार के लोगों ने थाने पर पहुंचकर महिला मित्र पर हत्या का आरोप लगाया है। दरअसल बोदला के शारदा विहार निवासी 44 वर्षीय दिगम्बर सिंह हलवाई का काम करता था। पत्नी मंजू देवी और तीन बच्चे शारदा विहार में रहते हैं। दिगम्बर मंगलवार की शाम को गढ़ी भदौरिया में रहने वाली अपनी महिला मित्र के यहां गया था। बुधवार सुबह उसका शव फंदे पर लटका होने की सूचना पर परिजन महिला मित्र के घर पहुंच गए। उन्होंने दिगम्बर की हत्या का आरोप उसकी महिला मित्र पर लगाया। हंगामे की जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गई। मृतक के परिजन थाने पहुंच गए। 

chat bot
आपका साथी