दलगत राजनीति और सामाजिक बंधन छोड़ जगन को श्रद्धासुमन अर्पित करने उमड़ा शहर

अग्रसेन भवन लोहामंडी पर शुक्रवार सुबह हजारों लोगों ने पहुंच स्वर्गीय विधायक जगन प्रसाद गर्ग को दी विदाई।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 12 Apr 2019 01:36 PM (IST) Updated:Fri, 12 Apr 2019 10:06 PM (IST)
दलगत राजनीति और सामाजिक बंधन छोड़ जगन को श्रद्धासुमन अर्पित करने उमड़ा शहर
दलगत राजनीति और सामाजिक बंधन छोड़ जगन को श्रद्धासुमन अर्पित करने उमड़ा शहर

आगरा, जागरण संवाददाता। राजनीतिक आस्था, दलगत बंधन और सामाजिक दीवारें छोड़ शहर की जनता एक जगह पर जुटी। मौका गम का था। जनप्रिय नेता स्वर्गीय विधायक जगन प्रसाद गर्ग की श्रद्धांजलि सभा में शुक्रवार को सुबह शहरवासियों ने अश्रुपूरित विदाई दी। सभी की जुबान पर बस उनके स्वभाव की चर्चा थी। कार्यशैली को लेकर बातें थीं। सादगी भरे अंदाज की यादें थीं।

आगरा की उत्तर विधानसभा सीट से पांच बार विधायक चुने गए जगन प्रसाद गर्ग का आकस्मिक निधन बुधवार को हो गया था। दोपहर हार्ट अटैक से मृत्यु के बाद रात्रि उनका अंतिम संस्कार किया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे थे। शोकसभा का आयोजन शुक्रवार पूर्वाह्न 11 से 12 बजे अग्रसेन भवन लोहामंडी पर किया गया। 11 बजने से पहले ही भीड़ यहां जुटना शुरू हो गई। 11.30 बजे तक तो यह हाल था कि हॉल सैकड़ों लोगों से भर चुका था और बड़ी संख्या में भीड़ जगह न मिल पाने के कारण बाहर खड़ी थी। सभी राजनीतिक दलों के अलावा हर जात-बिरादरी के लोग यहां जुटे थे। प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, संगठन मंत्री भवानी सिंह, सांसद तथा इटावा से भाजपा उम्मीदवार डा. रामशंकर कठेरिया, आगरा से भाजपा उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व फतेहपुरसीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर, सीकरी से भाजपा के उम्मीदवार राजकुमार चाहर, मेयर नवीन जैन व अन्य ने श्रद्धांजलि अर्पित की। तमाम सामाजिक संगठनों और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि भी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे।

chat bot
आपका साथी