CNG Price Hike: सीएनजी और पीएनजी के बढ़े दाम, आगरा में देखिए नए रेट, मार्च से अगस्त तक पांच बार बढ़ोत्तरी

CNG Price Hike In Agra आगरा में 1.85 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़े सीएनजी के रेट तीन रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर बढ़ी पीएनजी। पेट्रोल की कीमतें स्थिर हैं लेकिन सीएनजी के दाम बढ़ने से लोगों की जेब हल्की होगी।

By Ambuj UpadhyayEdited By: Publish:Fri, 30 Sep 2022 11:43 PM (IST) Updated:Fri, 30 Sep 2022 11:43 PM (IST)
CNG Price Hike: सीएनजी और पीएनजी के बढ़े दाम, आगरा में देखिए नए रेट, मार्च से अगस्त तक पांच बार बढ़ोत्तरी
CNG Price Hike: सीएनजी और पीएनजी के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। ग्रीन गैस लिमिटेड ने कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) और पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के दामों में इजाफा कर दिया है। इससे पहले सितंबर में एक बार दाम जरूर घटे थे, लेकिन उससे पहले छह महीने में पांच बार दामों में इजाफा हुआ था। वर्तमान में सीएनजी के दाम 93.15 रुपये प्रति किलोग्राम हैं, जो इजाफा होने के बाद 95 रुपये प्रति किलोग्राम हो जाएगी।

पीएनजी के दोनों स्लेब में तीन रुपये बढ़े

पीएनजी के दोनों स्लेब में तीन-तीन रुपये बढ़ाए गए हैं। पीएनजी के दाम स्लेब-1 और स्लेब-2 में 52.20 रुपये से 55.20 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर हो गए हैं। वहीं औद्योगिक क्षेत्र की आपूर्ति के दामों में कोई इजाफा नहीं किया गया है। ग्रीन गैस लिमिटेड के मीडिया समन्वयक विनय भारद्वाज ने बताया कि शनिवार सुबह छह बजे से बढ़े दाम प्रभावी होंगे।

मार्च से अगस्त तक पांच बार बढ़े थे दाम

ग्रीन गैस लिमिटेड ने छह महीने में पांच बार सीएनजी और पीएनजी के दामों में इजाफा किया था। मार्च 2022 में सीएनजी के दाम 72.50 रुपये प्रति किलोग्राम थे। पीएनजी के दाम स्लेब-1 38.50 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर और स्लेब-2 के 45.09 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर थे। 31 मार्च से दामों में इजाफा होना शुरू हुआ तो एक अगस्त तक पांच बार दामों में इजाफा किया गया। सीएनजी के दाम इस रफ्तार से बढ़े कि डीजल ही नहीं पेट्रोल को भी पीछे छोड़ दिया था। ऐसे में लोगों के सामने मुश्किल खड़ी हो गई थी और सीएनजी वाहन लेने वाले अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहे थे।

आटो चालकों ने भी हर रूट पर किराये में इजाफा कर दिया था। इसके बाद सितंबर में दाम घटाए गए थे। सीएनजी के दाम 4.10 रुपये प्रति किलोग्राम तो पीएनजी के दाम 4 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूविक मीटर की गिरावट आई थी। सीएनजी के दाम 93.15 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी के 52.20 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर हो गए थे, जिसमें फिर इजाफा हुआ है।

सीएनजी के दामों में छह महीने में 25 रुपये लगभग इजाफा किया गया था। इसी अनुपात में दाम घटाए जाने चाहिए, लेकिन फिर इजाफा कर दिया गया है। - हरीश सिंह, शास्त्रीपुरम

सीएनजी के दाम दाम घटने चाहिए, लेकिन इजाफा किया जा रहा है। आगरा ताज ट्रिपेजियम जोन में है, जिससे यहां की सीएनजी पर विशेष राहत होनी चाहिए। - रामकुमार, सिकंदरा

chat bot
आपका साथी