इस दीवाली रोशनी के साथ महकाएं घर भी, बाजार में आईं कैसी- कैसी रोशनी, पढ़ें पूरी खबर

फ्लोटिंग, ऑरोमेटिक, मैसेज वाली और म्यूजिक कैंडल्स की बाजार में आईं वृहद रेंज। रंगोली पर सजाने के लिए हो रही खूब बिक्री।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 06:07 PM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 06:07 PM (IST)
इस दीवाली रोशनी के साथ महकाएं घर भी, बाजार में आईं कैसी- कैसी रोशनी, पढ़ें पूरी खबर
इस दीवाली रोशनी के साथ महकाएं घर भी, बाजार में आईं कैसी- कैसी रोशनी, पढ़ें पूरी खबर

आगरा [जेएनएन]: रोशनी का पर्व दीपावली। जब धरा से अंबर तक फैला होता है उत्साह का उजाला। अमावस्या की स्याह रात में भी लाखों- करोड़ों सितारें जगमग करते हैं वसुंधरा का आंचल। जगमगाहट के इस पर्व के लिए बाजार विशेष रूप से तैयार है। माटी के दीपकों के साथ खूबसूरत और सुगंधित कैंडल्स की भी इस बार मिल रही सौगात है।

दीपावली पर हर कोई चाहता है कि उसका घर सितारों सा झिलमिलाए। जो देखे वो बस देखता रह जाए। लोगों की इस ख्वाहिश को देखते हुए बाजार और मॉल्स में विविध डिजाइन्स में कैंडल आई हैं। इनकी विशेषता है कि न सिर्फ ये रोशनी से जगमगाती हैं बल्कि अपनी खुशबू से माहौल को महकाती भी हैं।

फ्लोटिंग कैंडल्स की बढ़ी मांग

कैंडल मैन्यूफेक्चरिंग का काम करने वालीं श्वेता शर्मा के अनुसार इस बार सबसे ज्यादा मांग फ्लोटिंग कैंडल्स की मांग बढ़ी है। दीपावली पर सजाए जाने वाली रंगों और फूलों की रंगोली के ऊपर इन्हें सजाया जाता है। यदि रंगोली फूलों की हो तो कैंडल्स से उसकी खूबसूरती और अधिक बढ़ जाती है। रंगोली के मध्य में ट्री लाइट कैंडल्स भी बेहतरीन लुक देती है।

मैसेज वाली कैंडल्स

दीपावली के मौके पर बतौर उपहार में देने के लिए कैंडल्स भी काफी पसंद की जाती हैं। कैंडल्स पर फोटो या दीपावली मैसेज लिखकर भी लोगों उपहार में दिए जाने का चलन है। कॉर्पोरेट्स में इस तरह की कैंडल्स का प्रचलन अधिक है। ये कैंडल्स मार्केट में 300 से 3000 रुपये तक की रेंज में उपलब्ध है।

म्यूजिकल कैंडल्स भी आ रही पसंद

खुशबू वाली कैंडल्स के साथ ही लोगों को इस बार म्यूजिकल कैंडल्स भी पसंद आ रही है। हालांकि इनकी डिमांड फिर भी ज्यादा नहीं है। बच्चे इन्हें ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कुछ लोगों को कलर चैंजिंग कैंडल्स भी पसंद आ रही हैं।

ऑरोमेटिक कैंडल्स

बाजार में अलग- अजग फ्लेवर्स की ऑरोमेटिकल यानि खुशबू वाली कैंडल्स की विस्तृत रेंज है। इसमें गुलाब, चंदन, मोगरा के फ्लेवर्स के अलावा जास्मीन, स्ट्रॉबेरी, वनीला, लेवेंडर, पाइनेपल जैसे फ्लेवर्स में भी ऑरोमेटिक कैंडल्स पसंद की जा रही हैं। इनकी कीमत 200 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक है।

chat bot
आपका साथी