बाइक रैली से फर्राटा भरेगा भाजपा का चुनावी अभियान, जानिये कहां और क्या हुईं तैयारियां

पहली बार वृहद स्तर पर भाजपा जोडऩे जा रही युवाओं को। शनिवार को निकाली जाएगी विभिन्न जिलों में रैली।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 06:13 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 06:13 PM (IST)
बाइक रैली से फर्राटा भरेगा भाजपा का चुनावी अभियान, जानिये कहां और क्या हुईं तैयारियां
बाइक रैली से फर्राटा भरेगा भाजपा का चुनावी अभियान, जानिये कहां और क्या हुईं तैयारियां

आगरा जेएनएन: भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कमल संदेश यात्रा निकाल रही है। शनिवार को ब्रज के विभिन्न जिलों में कमल संदेश बाइक रैली निकाली जाएगी। आगरा महानगर में दस हजार युवाओं का लक्ष्य यात्रा में शामिल होने के लिए रखा गया है। 

वहीं जिले के भी दस हजार से अधिक युवा रैली के माध्यम से संदेश देंगे। आगरा में रैली तारघर मैदान से शुरू होकर एमजी रोड से होते हुए बल्केश्वर मैदान पहुंचेगी। सुबह दस बजे से रैली आरंभ होगी। ग्राम विकास एवं चिकित्सा स्वास्थ मंत्री महेंद्र सिंह रैली को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना करेंगे।

उधर लोकसभा क्षेत्र एटा में भी पार्टी के कार्यकर्ता कमल संदेश बाइक रैली निकालेंगे। हर बूथ से पांच-पांच बाइकें कासगंज के बारह पत्थर मैदान पर पहुंचेंगी। इस बाइक रैली में अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता अपनी बाइकों से फर्रुखाबाद जिला मुख्यालय तथा जलेसर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता आगरा पहुंचेंगे, जबकि मारहरा और सदर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता कासगंज के बारह पत्थर मैदान पर एकत्रित होंगे। इससे पहले एटा जिला मुख्यालय स्थित सैनिक पड़ाव पर सुबह 9 बजे कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण होगा। सभी कार्यकर्ता यहीं से बाइक रैली निकालते हुए कासगंज तक जाएंगे। इस दौरान एटा जनपद के प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग व एटा के सांसद राजवीर ङ्क्षसह राजू भैया भी मौजूद रहेंगे।

कासगंज में कमल संदेश बाइक रैली के संबंध में जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी संजय पुुंढ़ीर ने बताया कि रैली में एटा लोकसभा की विधानसभा कासगंज, अमांपुर, पटियाली, मारहरा और एटा की बूथों के अध्यक्ष अपने साथ पांच-पांच कार्यकर्ताओं को बाइक के साथ लेकर पहुंचेंगे।

लोकसभा चुनाव के लिए अहम है रैली

भाजपा की बाइक रैली को लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अहम माना जा रहा है। इससे पहले इतने बड़े स्तर पर बाइक रैली का कभी कोई आयोजन नहीं हुआ। इसमें लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं को शामिल किया गया है। इनमें इटावा की जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है।

सबको लगाना होगा हेलमेट

विरोधी कोई सवाल न उठा सकें। इसके लिए निर्देश दिए गए हैं कि हर बाइक सवार को हेलमेट पहनना होगा। पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी भी हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनेंगे।

chat bot
आपका साथी