भाकियू भानु ने उठाई आवाज, किसानों पर लाठीचार्ज करने वालों पर कार्रवाई करे सरकार Agra News

भाकियू भानु मुखर सरकार को दी चेतावनी। कार्रवाई न होने पर सड़क पर उतरेंगे अन्नदाता।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 02:14 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 05:56 PM (IST)
भाकियू भानु ने उठाई आवाज, किसानों पर लाठीचार्ज करने वालों पर कार्रवाई करे सरकार Agra News
भाकियू भानु ने उठाई आवाज, किसानों पर लाठीचार्ज करने वालों पर कार्रवाई करे सरकार Agra News

आगरा, जेएनएन। उन्नाव में किसानों पर लाठीचार्ज पर किसानों में आक्रोश है। भाकियू भानु की बैठक में इसे गलत बताते हुए कहा कि सरकार द्वारा अन्नदाता की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है।

कासगंज में हुई भाकियू भानू की आपात बैठक में मंडल अध्यक्ष कुलदीप पांडेय ने कहा कि जायज बात को रखना संवैधानिक अधिकार है, लेकिन उसे रोकने एवं दबाने के लिए प्रशासन अलोकतांत्रिक तरीकों को प्रयोग करता है। लाठीचार्ज को मौलिक अधिकारों का हनन बताते हुए कहा कि अधिकारी अपनी प्रशासनिक शक्तियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्नाव जिला प्रशासन तानाशाही रवैया अपना रहा है। दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो किसान सड़कों पर उतरेंगे। जिलाध्यक्ष आशीष पांडेय ने कहा कि उन्नाव प्रकरण असंवेदनशील नौकरशाही का परिणाम है। सरकार को इन पर कार्रवाई करनी चाहिए। चेतावनी देने वालों में विश्नू पाठक, श्यामवीर सिंह, विनोद शर्मा, अमर चौहान, चन्द्रभान सिंह, उमेश दीक्षित, दिनेश सिंह, वीरेन्द्र, लीलेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र यादव, सुजीत सत्यदर्शी, संदीप पाण्डेय, राजेशानंद , जगनेश उपाध्याय, अशोक यादव, प्रेमपाल सिंह यादव प्रमुख हैं।

chat bot
आपका साथी