Best Antibiotics: अदरक और लहसुन हैं सबसे बेहतर विकल्‍प, लेकिन पहले जान लें इस्‍तेमाल का तरीका

Best Antibiotics केवल खाने में ही अदरक- लहसुन का सेवन काफी है लेकिन इसके अलावा भी आपको इनका सेवन करना चाहिए क्योंकि खाने के पकने के दौरान इनके गुण कम हो जाते हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sat, 13 Jun 2020 02:18 PM (IST) Updated:Sun, 14 Jun 2020 09:29 AM (IST)
Best Antibiotics: अदरक और लहसुन हैं सबसे बेहतर विकल्‍प, लेकिन पहले जान लें इस्‍तेमाल का तरीका
Best Antibiotics: अदरक और लहसुन हैं सबसे बेहतर विकल्‍प, लेकिन पहले जान लें इस्‍तेमाल का तरीका

आगरा, जागरण संवाददाता। महामारी के इस दौर में शरीर को हर तरह से फिट रखने के लिए तमाम कवायदें की जा रही हैं। काढ़े से लेकर हल्‍दी वाला दूध तक का सेवन लोग कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि महामारी या अन्‍य बीमारी से बचाने में शरीर का रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्‍छी होनी चाहिए। ऐसे में एलौपैथिक दवाओं से बेहतर ऑप्‍शन हैं देशी एंटीबायोटिक। जी हां, हर घर की रसोई में प्रयोग में आने वाले अदरक- लहसुन बेस्‍ट एंटीबायोटिक है। आहार विशेषज्ञ मनोज वर्मा के अनुसार अदरक- लहसुन का इस्तेमाल खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए जरूर करते होंगे। लहसुन- अदरक के सेवन से निरोगी शरीर पा सकते हैं। लेकिन इसी के साथ इसका सेवन कैसे करना है, इस बारे में भी हमें पता होना आवश्यक है। अधिकतर लोग यह सोचते हैं कि केवल खाने में ही अदरक- लहसुन का सेवन काफी है लेकिन इसके अलावा भी आपको इनका सेवन करना चाहिए, क्योंकि खाने के पकने के दौरान इनके गुण कम हो जाते हैं।

लहसुन करता है इम्यून सिस्टम को मजबूत

इम्यून को मजबूत करने के लिए लहसुन का इस्तेमाल करें। इसे खाने में पका के खाने की बजाय इसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। कुछ देर इन्हें हवा लगने दें। लहसुन में एंटीमाइक्रोबियल तत्व पाया जाता है। ये तत्व वायरस, बैक्टीरिया व फंगस के खिलाफ काम करते हैं। लहसुन खाने से एंटीवायरस प्रोटेक्शन भी मिलता है।

लहसुन कैसे खाएं

इसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। इसे खाना खाने के बाद पानी के साथ ले सकते हैं। लहसुन को चबा-चबाकर खाने की बजाए इसे पानी के साथ सीधा निगल लें। इस तरह से लहसुन का सेवन करने से यह ज्यादा फायदेमंद होता है। लहसुन को 25 से 30 दिन नियमित खाने के बाद आपके अंदर से लहसुन की खूशबू आना शुरू हो जाएगी तब आप समझ जाएं कि इससे अधिक आपको लहसुन का सेवन नहीं करना है। लहसुन कई लोगों को हजम नहीं होता है। इसके लिए आप इसका सेवन एकसाथ न करें व धीरे- धीरे इसकी आदत डालें। शुरुआत के समय आप लहसुन के एकदम छोटे से हिस्सा का सेवन करें, फिर इसी तरह धीरे-धीर इसे बढ़ाएं। जब आप लहसुन ले रहे हैं तो इसके साथ दही का सेवन भी करें।

गुणों से भरपूर है अदरक

अदरक औषधीय गुणों से भरपूर है। इसके सेवन से आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत रख सकते हैं। इसका नियमित सेवन आपको कई स्वास्थ्य लाभ देगा।

अदरक को कैसे खाएं?

अदरक को बिलकुल बारीक पीस लें व कद्दूकस करें। आपको अदरक 1 चम्मच लेना है। इसमें 6 गिलास पानी डालें। अब इसे उबलने दें। जब यह पानी 3 गिलास हो जाए तो इसे 1 कप में निकाल लें। इसे आप गुड़ या शहद के साथ भी ले सकते हैं। दिनभर में एक बार इसका सेवन करें।

chat bot
आपका साथी