Bakrid 2020: ईदगाह में नमाज की मिले इजाजत, बकरीद पर पुलिस बरते नरमी

Bakrid 2020 प्रशासन के सामने मुस्लिम समुदाय ने रखी मांगें। प्रशासन ने कहा कि विचार करके दी जा सकती है अनुमति।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Fri, 24 Jul 2020 04:44 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jul 2020 04:44 PM (IST)
Bakrid 2020: ईदगाह में नमाज की मिले इजाजत, बकरीद पर पुलिस बरते नरमी
Bakrid 2020: ईदगाह में नमाज की मिले इजाजत, बकरीद पर पुलिस बरते नरमी

आगरा, जागरण संवाददाता। ईदगाह में केवल दोनों ईद पर ही नमाज होती है। कोरोना वायरस की वजह से ईद-उल-फितर के वक्त नमाज अदा नहीं हुई थी। अब ईद-उल-अजहा पर नमाज की इजाजत मिलनी चाहिए। पशुओं की खरीद-फरोख्त के लिए हाट की जगह का इंतजाम होना चाहिए। बकरीद पर पुलिस लोगों के साथ नरमी बरती जाए। ये मांगें मुस्लिम समुदाय ने प्रशासन के सामने रखी। प्रशासन ने विचार विमर्श कर अनुमति देने का आश्वाशन दिया। कलक्ट्रेट में गुरुवार को प्रशासन ने मुस्लिम संगठनों की बैठक बुलाई। इसमें ईद-उल-अजहा के वक्त सुरक्षा व्यवस्था व स्वास्थ विभाग की गाइडलाइन का पालन करने को लेकर चर्चा हुई। इस बीच संगठन के लोगों ने अपनी मांग रखीं। उन्होंने डीएम प्रभु एन सिंह से कहा कि हर वर्ष हींग की मंडी में बकरों की हाट लगती थी। कोरोना की वजह इस बार नहीं लगी है। पशुपालक पशुओं को बेचने के लिए परेशान हैं। इनको पूरे वर्ष में पशु बिक्री से ही आमदनी होती है। इसलिए मंटोला थाने या जीआइसी मैदान में हाट लगने का इंतजाम कराया जाए। जिससे कुर्बानी के बकरों की खरीद-फरोख्त हो सके। उन्होंने ईदगाह में ग्यारह लोगों को नमाज अदा करने की इजाजत मांगी। उधर, एक अगस्त को शनिवार की बकरीद है और शनिवार व रविवार की बंद रहती है।कुर्बानी में आने वाली परेशानियों का हल निकालने व समाधान की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि शनिवार को पुलिस के द्वारा रियायत दी जानी चाहिए।

इसके साथ बिजली और पानी की बेहतर व्यवस्थाओं की मांग की। एसएसपी बबलू कुमार ने ईद-उल-फितर पर तरह ही जिले में व्यवस्थाएं बनाने की अपील की एवं सफाइर् व्यवस्था बनाए रखने की बात भी कही। 

ये रहे उपस्थित

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद, एडीएम सिटी डॉक्टर प्रभाकांत अवस्थी, इस्लामिया लोकल एजेंसी के अध्यक्ष असलम कुरैशी, हाजी जमील, मौलाना मोहम्मद मुद्दसिर खान कादरी, हाजी मुकीम, हाजी बिलाल, डॉ सिराज कुरैशी, समी आगाई आदि लोग मौजूद रहे।

अमजद कुरैशी, 

chat bot
आपका साथी