आगरा में सीजन का सबसे घना कोहरा, धूप ने दी राहत, जानें कब तक सताएगी सर्दी

Agra Weather आगरा में गुरुवार को इस सीजन का सबसे ज्‍यादा घना कोहरा रहा। हाईवे से लेकर शहर के अंदरूनी मार्गों पर दृश्‍यता शून्‍य रही। लोग घरों में दुुबके रहे। नौ बजे धूप निकल आने के बाद लोगों ने राहत महसूस की।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 13 Jan 2022 11:00 AM (IST) Updated:Thu, 13 Jan 2022 11:00 AM (IST)
आगरा में सीजन का सबसे घना कोहरा, धूप ने दी राहत, जानें कब तक सताएगी सर्दी
आगरा में गुरुवार सुबह देर तक घना कोहरा छाया रहा।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी का मौसम 17 जनवरी से बदलेगा, बारिश के बाद अगले दिन से धूप निकलने लगी। वहीं, गुरुवार को सुबह सीजन का सबसे ज्‍यादा घना कोहरा छाया रहा, नौ बजे के बाद धूप निकल आई है। मगर, शीतलहर चल रही है।

सुबह घना कोहरा छाया रहा, इसके साथ ही सर्द हवा चली। इससे सुबह पार्कों में कम लोग दिखाई दिए। नौ बजे के बाद कोहरा छटने लगा। 10 बजे के बाद धूप में गर्माहट आ गई है और सर्दी में धूप में खड़े होने पर राहत मिल रही है। मगर, सर्द हवा जारी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी, साथ ही सर्द हवा चलती रहेगी। न्यूनतम तापमान सामान्य आठ डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस कम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 16 जनवरी तक सुबह कोहरा छाएगा और दोपहर में धूप निकलेगी। 17 जनवरी से मौसम बदल जाएगा। बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है, 18 जनवरी से धूप निकलेगी।

chat bot
आपका साथी