Agra Weather Forecast: ताजनगरी में दिन और रात के तापमान में आया बड़ा अंतर, संभलकर रहने की जरूरत

Agra Weather आगरा मेें शुक्रवार को दिनभर रहेगी धूप तीखी। उमस का स्‍तर कम होने से राहत। अधिकतम तापमान में 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। वहीं न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य 22 डिग्री। रातें होने लगीं हैं अब हल्‍की ठंडी।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 02 Oct 2020 11:05 AM (IST) Updated:Fri, 02 Oct 2020 11:05 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में दिन और रात के तापमान में आया बड़ा अंतर, संभलकर रहने की जरूरत
आगरा में शुक्रवार को सुबह से तेज धूप निकली है।

आगरा, जागरण संवाददाता। मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अब आगरा में सुबह और रात को ठंडक है। दिन में धूप जरूर परेशान कर रही है, इसके साथ ही दोपहर में धूल भरी हवा है। दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर है। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस से ज्‍यादा का अंतर है। दिन में एसी चाहिए और रात में कार का एसी भी बंद करना पड़ रहा है। मौसम का यही बदलाव बीमार करने के भी संकेत हैं। कोरोना वायरस संक्रमण काल को देखते हुए एहतियात बरते जाने की जरूरत है।

ताजनगरी में सुबह ठंडक, दिन में धूप और रात को हवा चलने से गर्मी से राहत मिल रही है। शुक्रवार सुबह सात बजे तक ठंडक रहने के बाद आठ बजे से पारा चढ़ने लगा। सुबह 11 बजे का तापमान 33 डिग्री आंका गया। जो अहसास 37 डिग्री सेल्सियस के होने जैसा अहसास करा रहा है। आज अधिकतम 37 तो न्‍यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। अक्‍टूबर की शुरुआत के साथ ही दिन और रात के तापमान में अंतर बढता जा रहा है। गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 15 डिग्री का अंतर रहा। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया। सुबह नौ बजे के बाद धूप तेज होती गई, दोपहर 12 से तीन बजे तक तेज धूप से गर्मी और उमस बढ गई। शाम को गर्मी से राहत मिली। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 37.2 डिग्री रहा, यह न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री से 15 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को धूप निकलेगी, तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है।

chat bot
आपका साथी