Agra Weather Forecast: आगरा में 18 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, 23 मार्च से बदल जाएगा मौसम

Agra Weather आगरा में रविवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक। हल्‍के फुल्‍के बादल बीच बीच में छा सकते हैं। हल्‍की बूंदाबांदी की भी संभावना।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 21 Mar 2021 10:53 AM (IST) Updated:Sun, 21 Mar 2021 10:53 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में 18 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, 23 मार्च से बदल जाएगा मौसम
आगरा में रविवार सुबह से तेज धूप निकली है।

आगरा, जागरण संवाददाता। छुट्टी के दिन रविवार को सुबह का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। तेज धूप से लोग परेशान हैं, गर्मी में पसीना टपक रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 23 मार्च से मौसम बदल जाएगा, बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।

सुबह आठ बजे के बाद धूप तेज होती गई, तेज धूप में खडा होना मुश्किल हो गया। छुट्टी के दिन लोग धूप में ज्यादा देर नहीं बैठ सके। धूप इतनी तेज है कि सुबह 10 बजे के बाद पंखे, कूलर और एसी चलाने पड रहे हैं, इसके बाद ही गर्मी से राहत मिल पा रही है। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य 15 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में तेज धूप से तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

उधर, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को तेज धूप निकलेगी। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 22 मार्च को कुछ देर के लिए बादल छा सकते हैं। 23 मार्च से मौसम बदलने लगेगा। बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। 24 मार्च को भी बारिश की संभावना है लेकिन तापमान में गिरावट नहीं आएगी।

25 मार्च से निकलेगी तेज धूप

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 25 मार्च से तेज धूप निकलेगी। इससे तापमान और बढ जाएगा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।

chat bot
आपका साथी