Agra Weather Forecast: आगरा में सर्दी का पलटवार, बिछी घने कोहरे की चादर, दृश्‍यता शून्‍य

Agra Weather आगरा में शनिवार सुबह छाया घना कोहरा। हाईवे पर दृश्‍यता शून्‍य। सुबह 10 बजे तक छाया हुआ है कोहरा। न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज। दिन में निकलेगी तेज धूप शाम को चलेगी शीतलहर। रात के समय हो रहा है गलन का अहसास।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 13 Feb 2021 10:22 AM (IST) Updated:Sat, 13 Feb 2021 10:22 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में सर्दी का पलटवार, बिछी घने कोहरे की चादर, दृश्‍यता शून्‍य
शनिवार सुबह नौ बजे ताजमहल कोहरे के पीछे छिपा हुआ नजर आया।

आगरा, जागरण संवाददाता। गर्मी का अहसास कराने के बाद मौसम बदल गया है। ताजनगरी में सर्दी का पलटवार है। शनिवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है, 10 बजे के बाद भी धूप नहीं निकली है। ताजमहल कोहरे की चादर से ढक गया है।

कई दिनों से सुबह सात बजे से धूप निकल रही थी, दोपहर में धूप तेज होने पर गर्मी का अहसास हो रहा था। न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया था। मगर, शनिवार सुबह से कोहरा छा गया, सुबह हाईवे, ताजमहल सहित शहर के बाहरी इलाके में घना कोहरा छाया रहा। द्रश्यता भी कम हो गई। इसके साथ ही सर्द हवा चलने लगी। सर्दी बढने से लोग घरों से बाहर नहीं निकले। सुबह आठ बजे के बाद बादल छटने लगे हैं। मगर, धूप नहीं निकली है। न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में धूप निकलेगी। शाम को हवा चलने से सर्दी बढ़़ जाएगी।

वेलेंटाइन डे पर छाएगा घना कोहरा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे पर सुबह घना कोहरा छाएगा। वेलेंटाइन डे पर तमाम लोग ताजमहल का दीदार करने के लिए आते हैं, सुबह के समय कोहरा छाया रहने से द्रश्यता कम हो सकती है।

सेहत का रखे ध्यान

एसएन मेडिकल कालेज के बाल रोग विशेषज्ञ डा नीरज यादव ने बताया कि मौसम लगातार बदल रहा है। इससे बच्चों में सर्दी जुकाम और बुखार की समस्या हो रही है। बच्चों को सर्दी से बचाएं। गर्म पेय पदार्थ का सेवन कराएं। 

chat bot
आपका साथी