Agra Weather Forecast: आगरा में चढ़ रहा पारा, होली के रंग से भीगने से मिलेगा आनंद

Agra Weather आगरा में शनिवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक। धूप में बढ़ गई है चुभन। होली के बाद एकदम से चढ़ेगा पारा।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 27 Mar 2021 10:35 AM (IST) Updated:Sat, 27 Mar 2021 10:35 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में चढ़ रहा पारा, होली के रंग से भीगने से मिलेगा आनंद
ताजमहल पर तेज धूप के चलते परेशान पर्यटक।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में लोगों को अब गर्मी परेशान करने लगी है। ​शनिवार सुबह से ही गर्मी से लोग परेशान हैं। होली पर भी गर्मी रहेगी, ऐसे में होली के रंग से भीगने में आनंद मिलेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तेज धूप निकलने से तापमान में बढोत्तरी होगी।

सुबह सात बजे के बाद धूप तेज हो गई। 10 बजे के बाद धूप में पसीना निकलने लगा है,तेज धूप में खडा होना मुश्किल है। इसके साथ ही गर्मी बढने लगी है। ऐसे में सुबह का तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उधर, होली पर भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। ऐसे में होली पर रंग से भीगने में आनंद आएगा। ठंडे पानी के साथ शरीर पर रंग डलते ही लोग मस्ती के मूड में आ जाएंगे।

होली पर 37 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा पारा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सुबह से ही तेज धूप निकलेगी। इससे तापमान में बढोत्तरी होगी। होली पर रविवार और सोमवार को अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

chat bot
आपका साथी