Agra Weather Forecast: ताजनगरी में दोपहर में पसीना और रात में कंपकंपी

Agra Weather आगरा में सोमवार को सुबह नहीं रहा कोहरा। सुबह आठ बजे ही अच्‍छी धूप निकल आई। हालांकि रात के समय कंपकंपी छुड़ा रही है ठंड हवा में है गलन बरकरार। तीन दिन में लगभग 10 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्‍तरी।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 01 Feb 2021 10:16 AM (IST) Updated:Mon, 01 Feb 2021 10:16 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में दोपहर में पसीना और रात में कंपकंपी
ताजमहल में सोमवार सुबह धूप का आनंद लेते पर्यटक।

आगरा, जागरण संवाददाता। फरवरी के आगमन के साथ ताजनगरी में सर्दी के भी रूखसत होने का समय आ गया है। सोमवार को कोहरा बिल्‍कुल नहीं रहा। पिछले दिनों की तुलना में बाजारों में चहल पहल समय से पहले शुरू हो गई है। हालांकि रात और सुबह के समय हवा में गलन बरकरार रहने से कंपकंपी छूट रही है। आलम ये है कि दोपहर में तेज धूप के चलते पसीना छूटने लगा है और शाम होते ही कंपकंपी। तापमान का यही अंतर घातक साबित हो सकता है।

आगरा में सोमवार सुबह कोहरा न होने से दृश्‍यता साफ रही। सुबह आठ बजे ही अच्‍छी धूप निकल आई है। इससे सर्दी में राहत मिली है। सुबह 10 बजे का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा चुका है। रविवार को अधिकतम 23 और न्‍यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अधिकतम में एक दिन पहले के मुकाबले दो डिग्री और न्‍यूनतम में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज होगी।

इससे पहले सुबह और दोपहर के तापमान में रविवार को 20 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया। सुबह धूप निकल आई। मगर, शीतलहर चलने से सर्दी कम नहीं हुई। वहीं, दोपहर में तेज धूप निकलने से गर्मी का अहसास हुआ। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अंतर सेहत के लिए घातक हो सकता है। सुबह सात बजे धूप निकल आई। मगर, शीतलहर चलने से सर्दी कम नहीं हुई। दोपहर 12 बजे के बाद धूप तेज होती गई। दोपहर तीन बजे तक धूप निकली। धूप में बैठने पर गर्मी का अहसास होने लगा। न्यूनतम तापमान सामान्य नौ डिग्री सेल्सियस से चार डिग्री सेल्सियस कम 4. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य 23 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 25. 2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में करीब 20 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। उधर, सुबह से धूप निकलने से लोग धूप में बैठ गए। ऐसे में शीतलहर चलने से सांस संबंधी बीमारी, ह्रदय रोग से पीड़ित मरीजों को परेशानी होने लगी। एसएन मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग के डा प्रभात अग्रवाल ने बताया कि दोपहर में धूप निकलने पर गर्म कपडे़ ना उतारे, सुबह गर्म कपडे़ पहनकर रहें। तापमान के उतार चढ़ाव से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। अस्थमा रोगियों की सांस फूल सकती है। एसएन के बाल रोग विभाग के डा नीरज यादव ने बताया कि बच्चों को सर्दी से बचाएं। इस मौसम में निमोनिया का खतरा रहता है। बच्चों को गर्म पेय पदार्थों का सेवन कराएं। 5 फरवरी को हो सकती है बारिश, चलेगी शीतलहर मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को सुबह कोहरा छाएगा। साथ ही शीतलहर चलेगी। कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। पांच फरवरी को बारिश हो सकती है। छह फरवरी को बादल छाए रहने की आशंका है। इसके बाद सर्दी में कमी आएगी।

chat bot
आपका साथी