Agra Weather Forecast: ताजनगरी में बिछी कोहरे की चादर, न्‍यूनतम तापमान में भी गिरावट

Agra Weather आगरा में शुक्रवार को सुबह रहा घना कोहरा 10 बजे तक नहीं निकली धूप। रात के समय कंपकंपी छुड़ा रही है ठंड। हवा में गलन बरकरार। शीतलहर चलने से पांच डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंचा पारा।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 29 Jan 2021 10:12 AM (IST) Updated:Fri, 29 Jan 2021 10:12 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में बिछी कोहरे की चादर, न्‍यूनतम तापमान में भी गिरावट
आगरा में सुबह नौ बजे तक सड़कों पर ऐसा कोहरा छाया रहा।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में विदाई की बेला में सर्दी सितम ढहा रही है। शीतलहर चलने से शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 10 बजे के बाद भी धूप नहीं निकली है। शीतलहर चल रही है।

आगरा में शुक्रवार को सुबह घने कोहरे के साथ हुई। इससे द्रश्यता शून्य हो गई। सुबह के समय हाईवे और सडकों पर वाहन रेंग रेंग कर चले। सुबह नौ बजे के बाद कोहरा कम हुआ। ऐसे में शीतलहर चलने से लोग सर्दी में ठिठुरते रहे। सुबह 10 बजे के बाद भी धूप नहीं निकली है। इससे सर्दी में लोग ठिठुर रहे हैं। न्यूनतम तापमान सामान्य नौ डिग्री सेल्सियस से पांच डिग्री सेल्सियस कम चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले गुरुवार सुबह भी घना कोहरा रहा था। इसके चलते दृश्‍यता पूरी नहीं थी। सुबह और रात को गलन का अहसास होता रहा। पूरे दिन में मात्र एक घंटे ही सूर्य देव के दर्शन हुए। शाम होते ही फिर घना कोहरा छा गया था।

तीन फरवरी तक सुबह छाएगा कोहरा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सभी कुछ दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। सुबह कोहरा छाएगा और दोपहर में धूप निकलेगी। मगर, शीतलहर चलने से सर्दी से राहत नहीं मिलेगी। शनिवार को भी सुबह घना कोहरा छा सकता है। 3 फरवरी तक सुबह घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

chat bot
आपका साथी