संत और संघ एक, जल्द बनेगा राम मंदिर

जागरण संवाददाता, आगरा: आरएसएस के समरसता संगम में स्वयंसेवकों के साथ ही संत समाज भी जुटा था। संघ प्रमुख मोहन भागवत के पास वाले मंच पर विराजमान ब्रज प्रांत के संत आए अधिकतर का मत एक ही था। सभी चाहते थे कि अब अयोध्या में जल्द ही राम मंदिर का निर्माण हो जाए। हमारे रामलला टाट में नहीं रहेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Feb 2018 12:59 AM (IST) Updated:Sun, 25 Feb 2018 12:59 AM (IST)
संत और संघ एक, जल्द बनेगा राम मंदिर
संत और संघ एक, जल्द बनेगा राम मंदिर

जागरण संवाददाता, आगरा: आरएसएस के समरसता संगम में स्वयंसेवकों के साथ ही संत समाज भी जुटा था। संघ प्रमुख मोहन भागवत के पास वाले मंच पर विराजमान ब्रज प्रांत के संत आए अधिकतर का मत एक ही था। सभी चाहते थे कि अब अयोध्या में जल्द ही राम मंदिर का निर्माण हो जाए। हमारे रामलला टाट में नहीं रहेंगे।

वृंदावन के महामंडलेश्वर श्रीश्री राधा प्रसाद देव जू महाराज का कहना था कि संघ और संत समाज एक हो गया है। अब अयोध्या में जल्द ही राम मंदिर निर्माण की रूपरेखा तय कराई जाएगी। केंद्र और प्रदेश में अनुकूल सरकार है। इसके बाद देरी नहीं होनी चाहिए। महामंडलेश्वर हरिहरानंद सरस्वती का कहना था कि समरसता के लिए कार्यक्रम में सम्मलित होने आए हैं। संत समाज में तो पहले से ही जातिभेद नहीं होते हैं। संघ इसी को मिटाने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अनुकूल वातावरण में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो जाना चाहिए। इसके लिए केंद्र और प्रदेश की सरकार मिलकर प्रयास करें और कानून तैयार कराएं। वे संघ प्रमुख से मिलकर आग्रह भी करेंगे कि वे सरकार को जल्द निर्णय लेने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान मौजूद कई अन्य संतों ने कहा कि मंदिर निर्माण में अब और देरी नहीं होनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी