Agra News: स्मार्ट सिटी के काम आगरा में पड़ रहे भारी, बस हुई हादसे का शिकार, यात्रियाें में मची चीख पुकार

Agra News सोमवार देर रात यमुना किनारा रोड पर हाथी घाट पर हुआ हादसाा। गंगाजल की पाइप लाइन के लिए खाेदे गए गड्ढे में फंसी बस अगला पहिया टूटा। 25 दिन पहले खाेदा गया था गड्ढा। भराव न करने के कारण भर गया पानी। वाहन चालकाें को नहीं आता नजर।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 26 Jul 2022 09:38 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jul 2022 09:38 AM (IST)
Agra News: स्मार्ट सिटी के काम आगरा में पड़ रहे भारी, बस हुई हादसे का शिकार, यात्रियाें में मची चीख पुकार
Agra News: आगरा स्मार्ट सिटी में विकास के लिए खाेदे गए गड्ढे में फंसकर बस का पहिया ही निकल गया।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 143 करोड़ रुपए से यमुना किनारा रोड पर बिछाई गई गंगाजल की लाइन लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। पाइप लाइन बिछाने के बाद ठेकेदार ने सही तरीके से भराव नहीं किया है। इसके चलते आए दिन रोड धंस रही है। सोमवार देर रात भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब आगरा किला से जीवनी मंडी वाटर वर्क्स की तरफ जा रही एक बस हाथी घाट के सामने गड्ढे में फंस गई। इससे बस का अगला पहिया टूट गया। बस में सवार 59 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। 10 मिनट तक यात्री बस में ही फंसे रहे, फिर किसी तरीके से इन्हें बाहर निकाला जा सका।

जीवनी मंडी वाटर वर्क्स से ताजगंज तक 143 करोड़ रुपये से पानी की लाइन बिछाई जा रही है। यह कार्य ढाई साल पूर्व एसबीआई कंपनी ने शुरू किया था। पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है इसकी टेस्टिंग अंतिम चरण में है। हाथी घाट के पास पाइपलाइन को जोड़ने वाले स्थल को छोड़ दिया गया, इसके आसपास बैरिकेडिंग भी नहीं की गई।

सोमवार देर रात आगरा किले की तरफ से 59 यात्रियों को लेकर एक बस जीवनी मंडी वाटर वर्क्स की तरफ जा रही थी। हाथी घाट के पास पहुंचने पर बस की स्पीड धीमी हो गई किनारे करने के चक्कर में बस गड्ढे में फंस गई, इससे एक्सेल टूट गया और अगला पहिया अलग हो गया। चालक ने गड्ढे से बस को निकालने का हर प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। इस घटना से बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। किसी तरीके से लोग बाहर निकले और खुद की जान बचाई।

25 दिन पहले खाेदा था गड्ढा

हाथी घाट के पास जिस स्थल पर बस फंसी है। वहां पर 25 दिन पहले आगरा स्मार्ट सिटी की टीम ने गड्ढा खोदा था, जिसका अभी तक भराव नहीं किया गया है।

बच गई जान

बारिश के चलते गड्ढे में पानी भरा हुआ था, जिस तरीके से बस गड्ढे में फंसी, उसे देखकर तो यही लगता है कि यात्रियों की जान बच गई नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।

chat bot
आपका साथी