Agra Metro Rail Project: रफ्तार पकड़ती आगरा मेट्रो निर्माण परियोजना, अब तक 8 पीयर, 21 पाइल कैप सहित 300 पाइल पूरे

Agra Metro Rail Project ताजनगरी में लगभग 30 किमी लंबे दो कॉरिडोर का मेट्रो नेटवर्क बनना है जिसमें 27 स्टेशन होंगे। ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच 14 किमी लंबे पहले कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 05:17 PM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 05:17 PM (IST)
Agra Metro Rail Project: रफ्तार पकड़ती आगरा मेट्रो निर्माण परियोजना, अब तक 8 पीयर, 21 पाइल कैप सहित 300 पाइल पूरे
ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच 14 किमी लंबे पहले कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में विश्वस्तरीय मेट्रो निर्माण का काम तेजी से किया जा रहा है। ताज ईस्ट गेट से जामा मस्जिद के बीच बन रहे प्रायोरिटी कॉरिडोर के ऐलिवेटिड सेक्शन में अब तक 8 पीयर (पिलर), 21 पाइल कैप सहित 300 पाइल का काम पूरा कर लिया है।

ताज ईस्ट गेट से जामा मस्जिद के बीच 6 कि.मी. लंबे प्रायोरिटी सेक्शन में कुल 6 स्टेशनों का निर्माण किया जाना है। इन 6 स्टेशनों में 3 ऐलीवेटिड व 3 भूमिगत स्टेशन हैं। मौजूदा समय में 3 कि.मी. लंबे ऐलीवेटिड सेक्शन में तेजी से काम हो रहा है। बता दें कि ऐलीवेटिड भाग में 688 पाइल, 171 पाइल कैप व 171 पीयर (पिलर) का निर्माण किया जाना है।

27 स्टेशनों का होगा निर्माण

ताजनगरी में लगभग 30 किमी लंबे दो कॉरिडोर का मेट्रो नेटवर्क बनना है, जिसमें 27 स्टेशन होंगे। ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच 14 किमी लंबे पहले कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस कॉरिडोर में 13 स्टेशनों का निर्माण होगा. जिसमें 6 एलीवेटेड जबकि 7 भूमिगत स्टेशन होंगे. इसके साथ ही आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच लगभग 16 कि.मी. लंबे दूसरे कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 14 ऐलीवेटेड स्टेशन होंगे। 

chat bot
आपका साथी