Agra Air Pollution: आगरा में बहुत खराब स्थिति में पहुंची वायु गुणवत्ता, एक्‍यूआइ 300 पार

Agra Air Pollution आगरा में प्रदूषण का स्‍तर लगातार बढ़ा हुआ है। गुरुवार को 332 रहा एक्यूआइ बुधवार को था 284 पर। हवा में अति सूक्ष्म कणों की मात्रा बढ़ी हुई दर्ज की गई। गुरुवार को हुई हल्‍की बूंदाबांदी का भी नहीं दिखा कोई असर।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 08:04 AM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 08:04 AM (IST)
Agra Air Pollution: आगरा में बहुत खराब स्थिति में पहुंची वायु गुणवत्ता, एक्‍यूआइ 300 पार
आगरा में प्रदूषण के चलते धुंध छाई हुई है।

आगरा, जागरण संवाददाता। शहर में गुरुवार को वायु गुणवत्ता बहुत खराब स्थिति में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के अनुसार एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 332 रहा, जो बुधवार के एक्यूआइ 284 से अधिक था। इससे पूर्व 13 नवंबर को वायु गुणवत्ता बहुत खराब स्थिति में और एक्यूआइ 366 रहा था। हवा में अति सूक्ष्म कणों की मात्रा बढ़ी हुई रही।

ताजनगरी में दीपावली (चार नवंबर) के बाद वायु गुणवत्ता बहुत खराब और खतरनाक स्थिति में पहुंच गई थी। 13 नवंबर तक यही स्थिति रही थी। इसके बाद एक्यूआइ में थोड़ा सुधार हुआ था। गुरुवार को बुधवार की अपेक्षा वायु गुणवत्ता अधिक खराब स्थिति में रही। सीपीसीबी की गाइडलाइन के अनुसार वायु गुणवत्ता एक्यूआइ 0-50 तक रहने पर अच्छी, 51-100 तक संतोषजनक, 101-200 तक मध्यम, 201-300 तक खराब, 301-400 तक बहुत खराब और 401-500 तक खतरनाक स्थिति में रहती है।

पिछले कुछ दिनों में आगरा में एक्यूआइ

तिथि, एक्यूआइ, स्थिति

26 नवंबर, 255, खराब

27 नवंबर, 248, खराब

28 नवंबर, 234, खराब

29 नवंबर, 263, खराब

30 नवंबर, 203, खराब

1 दिसंबर, 284, खराब

2 दिसंबर, 332, बहुत खराब 

chat bot
आपका साथी